यूपी के 28 PPS अफसर बने IPS, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिये सूची

उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सेवा के 28 अफसरों को गुरूवार को गृह मंत्रालय ने बड़ा तोहफा दिया। इन पीपीएस अफसरों को आईपीएस कैडर दे दिया गया है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 2 July 2026, 6:07 PM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 28 सीनियर अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का कैडर दे दिया गया है। गुरूवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। में शामिल करने की मंज़ूरी दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिफारिश और 2025 की लिस्ट के आधार पर इन अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा का कैडर दिया गया है।

पीपीएस अफसरों को आईपीएस रैंक देने के लिये 25 जून, 2026 को यूपीएससी चयन समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद यूपीएससी की सिफारिशों को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी।

उत्तर प्रदेश के जिन पुलिस अफसरों को आईपीएस कैडर दिया गया है, उनमें 1997 PPS बैच के दो अधिकारी, 1998 बैच का एक अधिकारी, 1999 बैच के 15 अधिकारी और 2000 बैच के 10 अधिकारी शामिल हैं।

28 अफसरों की इस सूची में पदोन्नित पाने वाले संजय कुमार यादव की नियुक्ति को प्रोविज़नल (अस्थायी) रखा गया है। उनके खिलाफ अभी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जांच चल रही है। जांच नतीजे के बाद ही उनकी पदोन्नति का मामला साफ हो सकेगा।

महराजगंज में LIU में मचा बवाल, SIO प्रभारी, पति-पत्नी हेड कांस्टेबल समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

पदोन्नति पाने वाले अफसरों की सूची

पदोन्नति पाने वाले अफसरों में पीपीएस कमल किशोर, शौक इक़बाल, सुरेश चंद्र रावत, महेश सिंह अत्री, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, शशि शेखर सिंह, राज कुमार, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, बंजराज सिंह यादव और डॉ. कृष्ण गोपाल शामिल हैं।

2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा चैलेंज, बोले- सितंबर में करा दो चुनाव, सपा तैयार

आईपीएस बनने वाले अन्य अफसरों में मधुबन कुमार सिंह, बलवंत कुमार चौधरी कपिल देव सिंह, , राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडे, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

Location :  New Delhi

Published :  2 July 2026, 5:57 PM IST