
दो PPS अफसरों के हुए ट्रांसफर (Img : Google)
Lucknow : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। नए आदेश के बाद दोनों अफसरों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, राजेश कुमार सिंह (तृतीय), यह अब तक कौशांबी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उन्हें अब एडीजी जोन कार्यालय मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, यूपी-112 लखनऊ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह को नई जिम्मेदारी देते हुए कौशांबी का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं आने वाले दिनों में और भी तबादलों की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। शासन ने दो PPS अधिकारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कौशांबी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह (तृतीय) को एडीजी जोन कार्यालय मेरठ भेजा गया है, जबकि यूपी-112 लखनऊ में… pic.twitter.com/ZOZhzqp3u8
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 23, 2026
Location : Lucknow
Published : 23 May 2026, 2:17 PM IST