
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
शिमला: प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। तबादला आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी किए गए हैं।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।
अधिसूचना के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम को गृह एवं सतर्कता तथा एमपीपी एवं पावर विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। देवेश कुमार को वित्त, योजना, अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। एम. सुधा देवी को वन एवं उद्योग विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने IAS के साथ 22 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे
Location : shimla
Published : 11 July 2026, 1:39 AM IST
Topics : administrative reshuffle himachal ias transfer Himachal Pradesh news IAS Transfer Shimla News