उत्तर प्रदेश में 7 IAS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 आईएएस अफ़सरों के तबादले किए हैं। इसमें विभिन्न जिलों के प्रशासनिक कार्यों में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपने का उद्देश्य प्रशासन में सुधार लाना है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 December 2025, 9:30 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। ये तबादले प्रदेश में बड़े बदलाव के रूप में देखे जा रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जारी सूची के अनुसार देवरिया, सुल्तानपुर, बिजनौर, कानपुर देहात समेत कई जिलों में नए अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस तबादले के अंतर्गत आईएएस प्रत्यूष पाण्डेय, प्रत्यूष पाण्डेय, अंकुर कौशिक, विनय कुमार सिंह, श्याम बहादुर सिंह, लक्ष्मी एन० और विधान जायसवाल का तबादला किया गया है।

देखें प्रमुख तबादलों की पूरी सूची 

  • प्रत्यूष पाण्डेय को मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया से विशेष सचिव, समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किया गया है।
  • राजेश कुमार सिंह को सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया बनाया गया है।
  • अंकुर कौशिक को मुख्य विकास अधिकारी, सुल्तानपुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
  • विनय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बिजनौर से मुख्य विकास अधिकारी, सुल्तानपुर बनाया गया है।
  • श्याम बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है।
  • लक्ष्मी एन० को मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात से उपाध्यक्ष, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
  • विधान जायसवाल को परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग से मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात बनाया गया है।

 

22 PCS अधिकारियों का भी तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी व सुचारु बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में 22 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह तबादले राज्य सरकार की नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माने जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जिलों में प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना और अधिकारियों के अनुभव का बेहतर उपयोग करना है। जारी तबादला सूची जारी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

इनमें जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों और उप जिलाधिकारियों स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा।

जारी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इनमें जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों और उप जिलाधिकारियों स्तर के अधिकारी शामिल हैं।  तबादला सूची के अनुसार, परमानन्द झा, सोहन लाल और मीनाक्षी पाण्डेय समेत कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 24 December 2025, 9:30 AM IST