UP में तबादलों का दौर जारी, 6 PCS अफसरों के तबादले, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में तबादलों का दौर जारी है। आईएएस अधिकारियों के बाद अब शासन ने छह पीसीएस अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया है। देर रात जारी आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कानपुर, झांसी, कुशीनगर, गोंड़ा जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 September 2026, 11:26 PM IST

Lucknow:  यूपी की ब्यूरोक्रसी में तबादला एक्सप्रेस चालू हो गई। शासन ने गुरुवार देर रात को आईएएस के तबादले के बाद छ पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। सरकार ने अलग-अलग पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद की है।

शासन की तबादला सूची के अनुसार  सुशील प्रताप सिंह को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय के पद से लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।

एलडीए में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात अतुल कुमार को कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।

बदायूं और कानपुर में नई जिम्मेदारी

इसके अलावा राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी बदायूं को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) कानपुर नगर बनाया गया है। संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोंडा को उपनिदेशक (प्रशासन) युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद पर भेजा गया है।

लखनऊ में अखिलेश यादव ने खोले कई पत्ते! ‘छात्र सप्ताह’ से ‘नीले रंग’ तक, जानिए और किन मुद्दों पर की बात

गोंडा और झांसी में भी नई तैनाती

प्रमोद झा, नगर मजिस्ट्रेट झांसी को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोंडा बनाया गया है। वहीं योगेश्वर सिंह, उपजिलाधिकारी कुशीनगर को नगर मजिस्ट्रेट झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Video: लखनऊ की गद्दी के लिए सबसे बड़ा दंगल शुरू, जानिए यूपी की 403 सीटों का क्या है जमीनी सच

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के मुताबिक संबंधित जिलों और विभागों में कार्यभार संभालना होगा।

Location :  Lucknow

Published :  10 September 2026, 11:08 PM IST