हिंदी
गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह लगातार एक्टिव मोड में है। लक्ष्मी सिंह ने जिले में तीन एसीपी अधिकारियों के तबादले किए हैं। नोएडा पुलिस का मानना है कि इससे व्यवस्था बेहतर होगी। पिछले कुछ दिनों के दौरान जिले में काफी अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आने वाले चुनाव से पहले नोएडा पुलिस अपनी पूरी तैयारी करने वाली है।
एसीपी कमलेश कान्त को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय (एसीपी-2) सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब अपने नए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।
यह भी पढ़ें-सरकारी गाड़ी से बैंक तक… फिर खाते में 8 लाख रुपये! आबकारी विभाग के आरोपों ने खड़े किए कई बड़े सवाल
एसीपी सौरभ सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात (नोएडा) नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियानों की निगरानी करना होगी।
यह भी पढ़ें-सोना छुएगा 5 लाख का आंकड़ा? HSBC की भविष्यवाणी से सहमे खरीदार, जानें लखनऊ समेत बड़े शहरों का हाल
वहीं, एसीपी कृष्णपाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त अभिसूचना इकाई (इंटेलिजेंस) में तैनात किया गया है। वे अब खुफिया सूचनाओं के संकलन और सुरक्षा संबंधी मामलों पर कार्य करेंगे।
Location : Noida
Published : 16 July 2026, 10:43 AM IST