अफसरों की तबादला सूची
स्वास्थ्य सचिव रूपेश कुमार ठाकुर को डूसिब का सीईओ बनाया गया है। उन्हें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की ओर से दवा खरीद घोटाले को लेकर कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद तबादला किया गया है।

दिल्ली प्रशासन में बड़ा उलटफेर
New Delhi: दिल्ली सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने 34 IAS और दानिक्स अधिकारियों के तबादले किए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए। जिसका सीधा प्रभाव दिल्ली की बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आबकारी व्यवस्था पर पड़ेगा।
स्वास्थ्य सचिव रूपेश कुमार ठाकुर को डूसिब का सीईओ बनाया गया है। उन्हें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की ओर से दवा खरीद घोटाले को लेकर कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद तबादला किया गया है।
1993 बैच के प्रशांत गोयल को अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली) बनाया गया है। उन्हें डीएफसी और डीएसएससी के सीएमडी के साथ एआर तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
नवीन कुमार चौधरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग) बनाया गया है। वहीं दिलराज कौर शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव बनी रहेंगी, लेकिन डीसीएचएफसी और डीएसएफडीसी का प्रभार उनसे ले लिया गया है।
निहारिका राय परिवहन विभाग की सचिव-सह-आयुक्त बनी रहेंगी, जबकि पर्यटन विभाग का प्रभार छोड़ेंगी।
संजय कुमार को डीएसआईआईडीसी का एमडी और आईटी व योजना विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। के. महेश को कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग का सचिव बनाया गया है।
दानिक्स अधिकारियों में अजय कुमार गुप्ता को खाद्य आयुक्त के साथ डीटीएल, आइपीजीसीएल/पीपीसीएल और डीपीसीएल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मेकला चैतन्य प्रसाद को विशेष सचिव (स्वास्थ्य) के साथ पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। प्रसन्न रामास्वामी जी को एमसीडी का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है।
वहीं, हरमिंदर सिंह को उपराज्यपाल के अतिरिक्त निजी सचिव के पद से एनडीएमसी का निदेशक बनाया गया है। दीपक पुंडीर को एनडीएमसी निदेशक और हरशित जैन को मुख्यमंत्री कार्यालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
मोहन कुमार को एडीएम (पूर्वी दिल्ली) के साथ एडीएम (उत्तर-पूर्व) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आदेश में कई अधिकारियों को वर्तमान कार्यभार से मुक्त करने के साथ नए पदों पर तत्काल योगदान देने के निर्देश भी दिए गए हैं। तबादलों के साथ विभिन्न विभागों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
Location : New Delhi
Published : 9 October 2026, 6:18 AM IST
Topics : administrative reshuffle danics officers transfer Delhi government IAS Officers Transfer New Delhi