
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल (Img- Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला सूची के अनुसार, डॉ. मनोज कुमार को मुरादाबाद में PAC के इंस्पेक्टर जनरल (IG) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, हेमराज मीणा को लखनऊ में DIG (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, राजेश द्विवेदी को SP (इलेक्शन सेल) का प्रभार दिया गया है। पुलिस विभाग में इस फेरबदल की वजह प्रशासनिक जरूरतों को बताया जा रहा है। अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने का निर्देश दिया गया है।
Location : Lucknow
Published : 28 September 2026, 5:20 PM IST
Topics : IPS transfer reshuffle Lucknow UP Police department UP Police transfer news Uttar Pradesh News