वरिष्ठ IAS अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव नियुक्त

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत थे।

Updated : 11 May 2026, 8:44 PM IST

कोलकाता: सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वह 1990 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत थे।

बंगाल में हिंसा, बवाल और राजनीतिक सरगर्मियों के बीच हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मनोज कुमार अग्रवाल ने रिकार्ड मतदान सुनिश्चित कराने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इसके अलावा बंगाल में दो चरणों में हुए मतदान के दौरान कोई हिंसा नहीं हुई और ऐतिहासिक मतदान के साथ शांतिपूर्ण चुनाव हुए।

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार ने तनाव भरे माहौल में भी शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के उनके अनुभवों को देखते हुए उन्हें बंगाल की सबसे बड़ी प्रशासनिक कुर्सी सौंपी है।

प्रशासनिक हलकों में उन्हें अनुभवी और सख्त छवि वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।

सरकार द्वारा आदेश के अनुसार, वह मौजूदा मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला की जगह लेंगे।

मनोज कुमार अग्रवाल के बंगाल के नये मुख्य सचिव नियुक्त बनने का यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है और अगले आदेश तक वे इस पद पर बने रहेंगे।

सरकारी आदेश में कहा गया कि यह नियुक्ति पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के आदेश पर की गई है।

बंगाल में नई सरकार के गठन पर केंद्र ने ऐलान किया है कि बंगाल को हिंसा और अपराध मुक्त बनाया जायेगा। माना जा रहा है कि बंगाल में शांति बहाली को सुनिश्चित करने की दिशा में मनोज उनको सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।

Location :  Kolkata

Published :  11 May 2026, 7:56 PM IST