IAS Manoj Kumar Agarwal: जानिये कौन हैं सीनियर IAS मनोज कुमार अग्रवाल, जो बने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव

West Bengal सरकार ने 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी Manoj Kumar Agrawal को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। हाल ही में विधानसभा चुनावों के दौरान वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पद पर तैनात थे और शांतिपूर्ण व हिंसा मुक्त चुनाव कराने में उनकी अहम भूमिका रही।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 May 2026, 9:13 PM IST

Kolkata: West Bengal के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी Manoj Kumar Agrawal को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के अधिकारी हैं और लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं।

कौन हैं IAS मनोज कुमार अग्रवाल

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के दौरान वह राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पद पर तैनात थे। मनोज अग्रवाल को मार्च 2025 में राज्य का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। इसी पद पर रहते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव की तैयारियों को प्रभावी ढंग से संभाला। चुनावी निगरानी मतदाता सूची के पुनरीक्षण मतदान केंद्रों की व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ IAS अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव नियुक्त

चुनाव के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की निगरानी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। बंगाल में हिंसा मुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर उनकी कार्यशैली की काफी सराहना हुई थी। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari ने भी सार्वजनिक रूप से मनोज अग्रवाल की प्रशंसा की थी। अब राज्य सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

बंगाल में CM ने बांटे मंत्रालय, जानें किसे क्या मिला

प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी से पढ़ाई

1990 बैच के मनोज अग्रवाल आईएएस अधिकारी है। लंबे प्रशासनिक अनुभव के कारण उन्हें राज्य की नौकरशाही में बेहद अहम अधिकारी माना जाता है।  उनका जन्म 8 जुलाई 1966 को हुआ था और वे मूल रुप से उत्तर प्रदेश से संबंध रखते हैं। आईएएस अधिकारी  मनोज अग्रवाल देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर से मैेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर IAS अधिकारी के रूप में अपनी सेवा शुरू की।

Location :  Kolkata

Published :  11 May 2026, 8:43 PM IST