CBI की रडार पर आए पूर्व IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार, आखिर कैसे नियमों को ताक पर रख ट्रांसफर हुए 60.54 करोड़ रुपये?

CBI ने हरियाणा के पूर्व वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को 60.54 करोड़ रुपये के सरकारी फंड गबन मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि HSSPP और HSAMB के बैंक खातों से नियमों की अनदेखी कर धन ट्रांसफर किया गया। मामले में जांच जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 June 2026, 10:49 AM IST

New Delhi: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा सरकार के पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को सरकारी फंड के कथित गबन मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरकारी खातों से अनियमित तरीके से फंड ट्रांसफर कर 60.54 करोड़ रुपये की सरकारी राशि का गबन किया गया। सीबीआई की जांच में मामले से जुड़े कई अहम सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

पंकज अग्रवाल हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश कर सकती है।

हरियाणा के दो विभागों के खातों से जुड़ा है मामला

सीबीआई की कार्रवाई हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड (HSAMB) के खातों से जुड़े मामले में हुई है। जांच एजेंसी के अनुसार, इन संस्थानों के चंडीगढ़ स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32 शाखा में खोले गए खातों में वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं।

UP शिक्षा विभाग में CBI का बड़ा छापा, अमेठी से लेकर लखनऊ तक एक साथ कई जिलों में रेड, खंगाले जा रहे बैंक खाते

आरोप है कि इन खातों में नियमों की अनदेखी करते हुए सरकारी धन का ट्रांसफर किया गया। जांच में सामने आया कि पंकज अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान इन खातों को वित्त विभाग के निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए खोला गया था।

धोखाधड़ी वाले लेन-देन से राशि निकालने का आरोप

सीबीआई के मुताबिक, संबंधित बैंक खातों में बिना उचित नियंत्रण के सरकारी फंड भेजे गए और बाद में धोखाधड़ी वाले लेन-देन के जरिए बड़ी राशि का गबन किया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि इस मामले में पंकज अग्रवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं।

Meerut News: 11 करोड़ रुपये के लोन मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मेरठ के गुदड़ी बाजार में चार घंटे चली जांच

सीबीआई कर रही है मामले की आगे जांच

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी धन के ट्रांसफर और कथित अनियमितताओं में किन-किन लोगों की भूमिका रही। मामले में आगे की कार्रवाई अदालत में पेशी के बाद तय होगी।

Location :  New Delhi

Published :  23 June 2026, 10:49 AM IST