Bihar IAS Transfer: कौन हैं कानपुर से पढ़ाई करने वाले IAS कुमार रवि जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार में बडा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसमें कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई। नीतीश कुमार के करीबी आईएएस अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 May 2026, 2:20 PM IST

Patna: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कई आईपीएस और आईएएस को नई जगह तैनाती मिली है। चर्चा में रहे आईएएस अधिकारी कुमार रवि को नए विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के खास रहे कुमार रवि को उनके बेटे निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह थे। लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बना दिया गया है

कौन हैं कुमार रवि

कुमार रवि नालंदा जिले के निवासी है। उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक की पढाई की। वह 2005 के आईएएस अधिकारी हैं। रवि कुमार ने कई अहम जिम्मेदारी को संभाला है। बिहार में उनकी तेजतर्रार  भरोसमंद छवि है। वह बिहार कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी अफसरों में उनकी गिनती होती रही है।

देवघर में मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान, गरीब बच्चे का भी अच्छे से होगा इलाज

कुमार रवि पटना के डीएम और प्रमंडलीय आयुक्त रह चुके हैं। इसके अलावा गयाजी, दरभंगा समेत अन्य जिलों के भी डीएम रह चुके हैं। वह नीतीश सरकार में कई अहम विभागों में रहे। अब नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार के साथ स्वास्थ्य विभाग के कामकाज को देखेंगे।

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार हुआ तो नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर जब किया गया तो कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बना दिया गया। यानी कि नीतीश कुमार के बाद अब कुमार रवि उनके बेटे निशांत के साथ काम करेंगे।

CM Vijay Oath Ceremony: शपथ लेते ही मचा बवाल! पत्नी-बच्चे नहीं पहुंचे, तृषा कृष्णन रहीं विजय के साथ

कुमार रवि मूल रूप से नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आते हैं। वह भी नीतीश कुमार की ही जाति कुर्मी से आते हैं। जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तब कुमार रवि उनके सचिव भी रह चुके हैं। यही वजह है कि उनकी प्रशासनिक पकड़ और राजनीतिक समझ दोनों मजबूत मानी जाती है।

Location :  Patna

Published :  11 May 2026, 2:12 PM IST