
डीजीपी प्रशांत कुमार नहीं मिला एक्सटेंशन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की नौकरशाही से जुड़ी सबसे बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ आपको बता रहा है। यह खबर उत्तर प्रदेश को नये पुलिस प्रमुख यानी डीजीपी (Director General of Police) की नियुक्ति से जुड़ी हुई है। यूपी पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) पद पर प्रशांत कुमार को एक्सटेंशन मिलने की अटकलों को विराम लग गया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश को लगातार पांचवीं बार कार्यवाहक डीजीपी मिलने वाला है।
शनिवार को साफ हो गया कि डीजीपी प्रशांत कुमार को इस पद पर सरकार आगे एक्सटेंशन नहीं देगी। ऐसी अटकलें थीं कि कानून-व्यवस्था के मामलों में उनके दशकों के अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इसके साथ ही डीजीपी प्रशांत कुमार के रिटायरमेंट का रास्ता भी साफ हो गया है।
डीजीपी पद पर प्रशांत कुमार को एकस्टेंशन नहीं मिलने के पीछे का जो कारण सामने आया है, उसके मुताबिक दो आईएएस अफसर नहीं चाहते थे कि प्रशांत कुमार को डीजीपी पद पर सेवा विस्तार दिया जाये। प्रशांत कुमार को एक्सटेंशन न मिले, इसके लिये इन दोनों आईएएस अफसरों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई थी।
अब सवाल यह है कि प्रशांत कुमार को एक्सटेंशन नहीं मिलने के बाद यूपी डीजीपी पद पर किसकी तैनाती होगी।
यूपी की सबसे बड़ी ख़बर:
नहीं मिला DGP प्रशांत कुमार को एक्सटेंशन
यूपी के दो ताकतवर IAS नहीं चाहते थे मिले एक्सटेंशन
लगातार पांचवी बार मिलेगा यूपी में तैनात होगा कार्यवाहक डीजीपी
राजीव कृष्णा, दलजीत चौधरी और आलोक शर्मा के नाम रेस में आगे @dgpup @Uppolice
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 31, 2025
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक यूपी डीजीपी पद के लिये कुछ सीनियर आईपीएस अधिकारी पूरा जोर लगाये हुए हैं। लेकिन सीनियर आईपीएस राजीव कृष्णा, दलजीत चौधरी और आलोक शर्मा के नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि इन तीनों आईपीएस में कोई एक यूपी का नया डीजीपी बन सकता है।
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने डीजीपी की नियुक्ति को लेकर हाल ही में एक नया नियम बनाया है। इस नियम के तहत सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय समिति डीजीपी का चयन करेगी।
डीजीपी चयन समिति में संघ लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नामित सदस्य, प्रमुख सचिव (गृह) और उत्तर प्रदेश के डीजीपी के पद पर रह चुके अधिकारी शामिल होंगे। इनकी संस्तुति पर ही डीजीपी के नाम पर अंतिम फैसला होगा।
यह भी एक अलग तरह का संयोग है कि यूपी डीजीपी पद से प्रशांत कुमार के रिटायरमेंट से ठीक पहले दो आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। प्रमोशन पाने वाले दो आईपीएस में आशुतोष पांडेय और रीना रावत हैं। दोनों को डीजी पद पर पदोन्नति दी गई है जबकि आईपीएस आनंद स्वरूप वेटिंग में रखा गया है।
Location : Lucknow
Published : 31 May 2025, 7:05 PM IST
Topics : DGP Big news IPS Prashant Kumar UP Government UPSC panel Uttar Pradesh Police Director General