
बिहार के वैशाली में नाव पलटने से हड़कंप (Image Source: X)
Vaishali: बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुई इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 20 बच्चे और युवक सवार थे, जो पास के इलाके में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और मृतकों के परिवारों में कोहराम छा गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नदी की तेज धारा के बीच नाव का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई। नाव पर सवार लोग संभल पाते, इससे पहले ही कई लोग गहरे पानी में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी।
यह हादसा सोमवार को रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि गांव के करीब 20 बच्चे और युवक नाव पर सवार होकर पास के इलाके में आयोजित भोज में शामिल होने जा रहे थे। नदी के बीच पहुंचने पर नाव अचानक अनियंत्रित हो गई और पानी में पलट गई।
Deoria News: विदेश में काम करने गया देवरिया का युवक लापता! ओमान में जहाज पर ड्रोन हमले से मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी तेजी से हुई कि नाव पर सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लापता लोगों की तलाश में जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बिहार के वैशाली में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा! रामपुर श्यामचंद के पास नाव पलटने से 10 लोगों की मौत की खबर है। नाव पर करीब 20 बच्चे और युवक सवार थे, जो भोज में शामिल होने जा रहे थे। राहत-बचाव अभियान जारी है।
#Vaishali #BiharNews #BoatAccident #BreakingNews #GangaRiver #BiharNewsUpdate— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 13, 2026
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को तैनात किया गया। स्थानीय गोताखोर भी नदी में लापता लोगों की तलाश में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।
अब तक 10 लोगों के शव पानी से बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। मृतकों की आधिकारिक पहचान की प्रक्रिया जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी भी दी गई है। प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जिन परिवारों के सदस्य नाव पर सवार थे, उनके घरों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों की मदद करने में जुटे हैं।
जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। आपदा राहत कोष के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता को लेकर भी कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस हादसे के कारणों और नाव संचालन से जुड़ी संभावित लापरवाही की जांच कर रही है। राहत और बचाव अभियान के बीच प्रशासन की प्राथमिकता लापता लोगों का पता लगाना और घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करना है।
Location : Bihar
Published : 13 October 2026, 10:45 PM IST