बैरिकेडिंग टूटी, आंसू गैस छूटे: दिल्ली के बाद अब पटना में दिखा छात्रों का हंगामा, क्या इस बार सुनेगी सरकार?

दिल्ली के बाद अब पटना में छात्रों का जबरदस्त गुस्सा फूटा है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के राजभवन मार्च के दौरान गांधी मैदान के पास पुलिस ने छात्रों पर वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे। जानिए क्या हैं छात्रों की प्रमुख मांगें

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 July 2026, 1:08 PM IST

Patna: देशभर में फैली नीट (NEET) और अन्य भर्ती परीक्षाओं की धांधली के खिलाफ अब बिहार के छात्र भी आर-पार के मूड में आ गए हैं। बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के आह्वान पर हजारों छात्र-छात्राओं ने पटना में राजभवन मार्च निकाला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन की तर्ज पर पटना में भी छात्रों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जेपी गोलंबर पर पुलिस से तीखी झड़प

राजभवन की ओर बढ़ रहे छात्रों के विशाल जुलूस को पुलिस ने गांधी मैदान के समीप जेपी गोलंबर पर भारी बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जब आक्रोशित छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस के साथ तीखी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस ने पहले वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ीं और फिर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

पटना की सड़कों पर फूटा गुस्सा (Img- X)

Monsoon Session: संसद में दिखा अनोखा प्रदर्शन, काले कपड़ों में बोले विपक्षी सांसद- आवाज़ दबाने की कोशिश

आंसू गैस और लाठीचार्ज से मची अफरातफरी

पानी की बौछार के बावजूद जब छात्र हटने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। कई छात्र-छात्राएं पुलिसिया कार्रवाई के बीच सड़क पर ही बैठकर नारेबाजी करने लगे। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद ही हालात को नियंत्रण में लाया जा सका।

छात्रों पर वॉटर कैनन (Img- X)

CJP Protest Hearing in SC: सीजेपी के प्रदर्शन पर बोले CJI- हमारा और अपना समय न करें बर्बाद; तत्काल सुनवाई से किया इनकार

शिक्षामंत्री के इस्तीफे और फास्ट ट्रैक जांच पर अड़े छात्र

प्रदर्शनकारी छात्रों का साफ कहना है कि पेपर लीक के लगातार सामने आ रहे मामलों की जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए। छात्रों ने मांग की कि शिक्षा के व्यवसायीकरण पर तुरंत रोक लगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस पूरी धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

Location :  Patna

Published :  22 July 2026, 1:04 PM IST