‘मम्मी-पापा बात नहीं करते थे’… पटना में हॉस्टल के कमरे में खौफनाक मंजर, छात्रा की मौत से मचा हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना के एक हॉस्टल में 12वीं की छात्रा श्रुति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति के इस आत्मघाती कदम के पीछे माता-पिता से बातचीत न होने का दर्द सामने आया है। पुलिस जांच जारी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 June 2026, 3:43 PM IST

Patna: बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सचिवालय कॉलोनी (रोड नंबर 2A/26) स्थित 'राधे कृष्ण हॉस्टल' में 12वीं की एक छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान श्रुति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से समस्तीपुर जिले की रहने वाली थी।

मंगलवार, 2 जून की सुबह जब हॉस्टल की अन्य लड़कियों और कर्मचारियों ने श्रुति को इस हालत में देखा, तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।

रात को खाना खाकर सोई थी श्रुति

बताया जा रहा है कि श्रुति साल 2024 से इसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की पूर्व संध्या पर वह सामान्य रूप से रात का खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई थी। लेकिन अगली सुबह उसका कमरा एक खौफनाक मंजर में तब्दील हो चुका था। वह सिर्फ 10 दिन पहले ही अपने गांव से पटना लौटी थी।

श्रुति के दोस्तों ने बताया कि वह अक्सर उदास रहती थी और कहती थी कि उसके मम्मी-पापा उससे बात नहीं करते थे। इस अकेलेपन और संवादहीनता ने उसे गहरे अवसाद में धकेल दिया।

पटना में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, फायरिंग के बीच दबोचे गए CMS लूटकांड के दो कुख्यात आरोपी

पुलिस और फॉरेंसिक जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

छात्रों में बढ़ता अवसाद और गंभीर चिंताएं

यह घटना देश के छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव की याद दिलाती है। इससे पहले मध्य प्रदेश के मऊगंज की रहने वाली होनहार छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने भी नीट (NEET) पेपर लीक से आहत होकर सुसाइड कर लिया था।

NEET Paper Leak: पूर्वांचल और पटना तक फैल चुके पांच साल पुराने सॉल्वर गिरोह को STF ने रडार पर लिया

आकांक्षा के पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड पर 15 लाख का कर्ज लिया था, लेकिन व्यवस्था की खामियों और परीक्षा के दबाव ने उसकी उम्मीदें तोड़ दीं। चाहे पारिवारिक संवाद की कमी हो या परीक्षाओं का दबाव, छात्रों द्वारा उठाए जा रहे ये आत्मघाती कदम समाज और व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी हैं।

Location :  Patna

Published :  2 June 2026, 3:43 PM IST