
पुराने विवाद को लेकर Restaurant पर हमला(x)
Bihar: बिहार के मधुबनी जिले में एक रेस्टोरेंट में अचानक हंगामा मच गया। NH-27 के किनारे स्थित इस रेस्टोरेंट में करीब 10 लग चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंचे और कुछ ही देर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बदमाशों ने रेस्टोरेंट में रखी कुर्सियां, टेबल और दूसरे सामान को तोड़ दिया। देखते ही देखते वहां का पूरा सामान बिखर गया। इस दौरान हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखे थे। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
यह मामला मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है। यहां NH-27 के किनारे बने एक रेस्टोरेंट में 17 नवंबर को तोड़फोड़ की गई थी। अब इस घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
restaurant में की जमकर तोड़फोड़(AI Generated img)
पुलिस के अनुसार, इस विवाद की शुरुआत 23 अक्टूबर को हुई थी। उस दिन कुछ लोगों का रेस्टोरेंट के मालिक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई थी। इसके बाद रेस्टोरेंट में हुई तोड़फोड़ को इसी पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। 25 अक्टूबर को इस मामले में सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बकरी के घर में घुसने से शुरू हुआ विवाद, दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष; धारदार हथियार से हमला!
Location : bihar
Published : 21 November 2026, 9:21 AM IST