‘पहले पूरी पढ़ाई करें फिर बोलें’: स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान पर भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, रायपुर में दागे तीखे तीर

फिल्म 'पद्मावत' में जौहर दृश्य पर स्वरा भास्कर की विवादित टिप्पणी पर BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने कड़ा रुख अपनाया है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्वरा को 'इतिहास पढ़ने' की सलाह देते हुए तीखा हमला बोला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 September 2026, 4:07 PM IST

Raipur: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए ऐतिहासिक जौहर के दृश्य पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस राजनीतिक और सामाजिक घमासान में बीजेपी की वरिष्ठ विधायक मैथिली ठाकुर भी कूद पड़ी हैं।

शुक्रवार को रायपुर प्रवास के दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उन पर करारा प्रहार किया।

समझ न हो तो न बोलें, पहले पूरी पढ़ाई करें

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मैथिली ठाकुर ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि स्वरा भास्कर ने जिस आत्मविश्वास के साथ यह बात रखी है, वह पूरी तरह से भद्दी और निराधार है। उन्होंने कहा कि जिस विषय के बारे में पूरी समझ और ऐतिहासिक ज्ञान न हो, उस पर बोलना ही नहीं चाहिए।

‘अलीनगर में रहने लायक नहीं छोड़ूंगी…’ विधायक मैथिली ठाकुर की गुंडागर्दी? सोशल मीडिया पर लीक हुई बातचीत!

अभिनेत्री को आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी विधायक ने सलाह दी कि उन्हें भारतीय इतिहास और संस्कृति के ऐसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करने से पहले पूरा अध्ययन (पढ़ाई) कर लेना चाहिए।

क्या था स्वरा भास्कर का विवादित बयान?

पूरा विवाद स्वरा भास्कर के उस बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने 'पद्मावत' फिल्म के अंतिम दृश्य यानी जौहर के चित्रण की कड़ी आलोचना की थी। एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने सवाल उठाया था कि क्या यह दृश्य बलात्कार पीड़ितों को यह संदेश देता है कि अपनी इज्जत बचाने के लिए खुदकुशी कर लेना ही एकमात्र रास्ता है?

उन्होंने इस चित्रण को आपत्तिजनक बताया था। स्वरा के इस बयान के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं, यहां तक कि पटना में उनके पोस्टरों पर कालिख पोती गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Video: “तेजस्वी और सम्राट साथ बैठें…” प्रशांत किशोर की 10वीं वाली अनोखी चुनौती ने बिहार राजनीति में मचाया हड़कंप

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO को दी बधाई

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मैथिली ठाकुर ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ (CEO) के रूप में रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी के लिए पूरे देशवासियों की ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दीं।

Location :  Raipur

Published :  4 September 2026, 4:07 PM IST