Jamui Case: मुश्किल वक्त में बेटी का साथ देने वाले लड़के के लिए मां ने कही बड़ी बात, बोलीं- दोनों ने हिम्मत नहीं छोड़ी

जमुई मड़वा पहाड़ प्रकरण में पीड़ित छात्रा की मां ने मुश्किल समय में बेटी का साथ देने वाले सहपाठी लड़के की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों ने हिम्मत नहीं छोड़ी। परिवार ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए आरोपितों को न्यायालय से जल्द सजा मिलने की उम्मीद जताई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 September 2026, 2:42 PM IST

Jamui: मड़वा पहाड़ प्रकरण में पीड़ित छात्रा की मां ने घटना के दौरान बेटी के साथ रहे उसके सहपाठी लड़के की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और हिम्मत से काम लेते हुए घर तक पहुंचे। परिवार ने पुलिस और प्रशासन की अब तक की कार्रवाई पर भी संतोष जताया है।

'अच्छा लड़का है, दोनों ने हिम्मत नहीं छोड़ी'

पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि घटना के बाद उनकी बेटी काफी डर गई थी। ऐसे मुश्किल समय में उसके साथ मौजूद लड़के ने उसका साथ दिया। मां के मुताबिक, दोनों ने हिम्मत से काम लिया और किसी तरह घर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि वह लड़का अच्छा है और कठिन परिस्थिति में दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया। मां का यह बयान घटना के बाद सामने आया है, जब परिवार ने प्रशासन से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।

20 सितंबर की शाम मिली थी घटना की जानकारी

मां ने बताया कि उन्हें 20 सितंबर की शाम करीब सात से आठ बजे घटना की जानकारी मिली। बाहर से कुछ जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बेटी से पूछताछ की, तब छात्रा ने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार प्रशासन के पास पहुंचा और मामले में कार्रवाई शुरू हुई।

छात्रा के पिता ने भी बताया कि उन्हें 20 सितंबर की रात करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अभी छोटी है और घटना के बाद काफी डर गई थी।

Nainital Weather: रेड अलर्ट के बीच नैनीताल में आफत की बारिश, स्कूल बंद; पर्यटन पर भी पड़ा असर

पुलिस कार्रवाई से परिवार संतुष्ट

पीड़िता की मां ने कहा कि पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की है और अब तक की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट है। मुख्य आरोपित के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है। परिवार की इच्छा है कि आरोपितों को जल्द न्यायालय से सजा मिले। छात्रा के पिता ने भी एसपी, डीएम और प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि न्यायालय जो उचित सजा समझे, वह जल्द मिलनी चाहिए।

मुठभेड़ पर परिवार ने बनाई दूरी

आरोपित के मुठभेड़ में घायल होने और इंटरनेट मीडिया पर चल रही मांगों को लेकर छात्रा के पिता ने कहा कि यह प्रशासन का विषय है और परिवार इस पर कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने अपना ध्यान न्यायिक कार्रवाई और बेटी की सुरक्षा पर रखा।

रुद्रपुर में रिश्तों का कत्ल: सालों से सौतेली बेटी का जिस्म नोच रहा था दरिंदा पिता, मां के आगे खुला खौफनाक राज

'मुख्यमंत्री नहीं, अभिभावक की तरह मिले'

पीड़ित छात्रा की मां ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह मुख्यमंत्री से मिल रही हैं, बल्कि उन्होंने अभिभावक की तरह परिवार की बात सुनी।

मां के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उनकी बेटी को बहादुर बच्ची बताते हुए पढ़ाई और सुरक्षा समेत जरूरत पड़ने पर मदद का भरोसा दिया।

अपराध के खिलाफ एकजुट रहने की अपील

पीड़ित छात्रा की मां ने जमुई, बिहार और देश के लोगों की ओर से मिले समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने समाज से अपराध के खिलाफ एकजुट रहने की अपील की। उनके अनुसार, समाज का साथ पीड़ित परिवार को हिम्मत देता है और कानून के प्रति भरोसा मजबूत करता है।

Location :  Jamui

Published :  26 September 2026, 2:42 PM IST