Site icon Hindi Dynamite News

Bihar News: झारखंड का युवक.. बिहार में मिला शव, सुसाइड नोट में हैरान करने वाला खुलासा

झारखंड के युवक का पटना एक फ्लैट में शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर
Published:
Bihar News: झारखंड का युवक.. बिहार में मिला शव, सुसाइड नोट में हैरान करने वाला खुलासा

पटना: बिहार के  पटना पुलिस ने एक फ्लैट से युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान झारखंड की राजधानी रांची निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। विवेक दवा व्यवसायी थे। घटना बेउर थाना क्षेत्र के 70 फीट रोड स्थित एक फ्लैट में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक,  कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण दोस्त अपने कमरे से निकलकर छत पर सोने चला गया। रांची से आए दोस्त को कोई परेशानी न हो, इसके लिए उसने अपने दोस्त को कमरे में ही सुला दिया। सुबह उठते ही वह हैरान रह गया। अब पुलिस जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

पटना पुलिस ने एक फ्लैट से युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान झारखंड की राजधानी रांची निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। विवेक दवा व्यवसायी थे। घटना बेउर थाना क्षेत्र के 70 फीट रोड स्थित एक फ्लैट में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट..

जानकारी के मुताबिक,  विवेक का शव उसके दोस्त आकाश कुमार के फ्लैट में पंखे से लटकता हुआ मिला। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि विवेक कुमार पिछले तीन दिनों से बेउर थाना क्षेत्र के 70 फीट रोड स्थित अपने दोस्त आकाश कुमार के मकान में रह रहा था। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह इस दुनिया से तंग आ चुका है और अपनी जान दे रहा है।

आत्महत्या है या हत्या

घटना के संबंध में डीएसपी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवेक कुमार रांची में मेडिकल स्टोर चलाता था और अक्सर दवा लेने पटना आता था। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। विवेक कुमार की मौत की खबर मिलते ही रांची स्थित उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन पटना के लिए रवाना हो गए ।

 

Exit mobile version