Social Media का मायाजाल! बिहार की लड़की पर चढ़ा नोएडा के लड़के की मोहब्बत का भूत, चंद दिनों के प्यार के लिए मां-बाप को…

इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के चक्कर में बिहार की एक युवती सैकड़ों किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। प्रेमी का फोन स्विच ऑफ मिलने पर परेशान युवती पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन भेजकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 May 2026, 10:15 AM IST

Patna: प्यार में लोग प्यार में अंधे हो जाते हैं, लेकिन इसी के चक्कर में अपनी जिंदगी तक बर्बाद कर देते है। बिहार की एक युवती को नोएडा के एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए प्यार हो गया। युवती के सिर पर प्यार का भूत इस तरीके से चढ़ा कि बिहार से कई सौ किलोमीटर दूर अपने महबूब से मिलने के लिए नोएडा आ गई।

क्या है पूरा मामला?

लड़की को इंस्टाग्राम के माध्यम से ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। युवक के प्यार में इतनी पागल हो गई कि वह बिहार से सीधा ग्रेटर नोएडा आ गई। जब ग्रेटर नोएडा आकर लड़की ने उस लड़के को कॉल किया तो उसको मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा। उसके बाद लड़की परेशान हो गई और सूरजपुर कोतवाली पहुंची।

बिहार में कुदरत का अनोखा करिश्मा: महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़

अब पुलिस क्या एक्शन लेगी?

बताया जा रहा है कि लड़का सूरजपुर में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। लड़की का नाम चमेली (बदला हुआ नाम) बताया जा रहा है। अब लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया है।

Kanpur News: मोबाइल चोरी गैंग का खुलासा, बिहार-झारखंड कनेक्शन ने चौंकाया

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लड़की के घर वालों को मामले की सूचना दी। लड़की अभी पुलिस की सुरक्षा में है। पुलिस उस युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिसके प्यार में वह बिहार से ग्रेटर नोएडा आ गई।

Location :  Patna

Published :  28 May 2026, 10:15 AM IST