
बीजेपी विधान पार्षद पवन सिंह (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Bihar: बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के विधान पार्षद पवन सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इस बार पवन सिंह किसी राजनीतिक बयान को लेकर नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक बड़े फैसले के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है। भावुक पोस्ट में उन्होंने अपने मन की पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है। उनके इस फैसले के पीछे आखिर क्या वजह है, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
पवन सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत भोजपुरी की कुछ पंक्तियों से की है। उन्होंने लिखा, 'जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी।'
इन पंक्तियों के जरिए बीजेपी विधान पार्षद ने पारिवारिक उलझनों और रिश्तों से जुड़ी परेशानियों की ओर इशारा किया है। इसके बाद उन्होंने अपने मन की पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद वह बेहद दुखी होकर यह पोस्ट कर रहे हैं।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने परिवार और खानदान से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई रानू सिंह के लिए जिंदगीभर जान हाजिर होने की बात कही। पवन सिंह ने हाथ जोड़कर पूरे भोजपुरिया समाज से माफी भी मांगी है
#pawansingh #bhojpuri #bihari #trending #viral
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 29, 2026
पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में भोजपुरिया समाज के लोगों से हाथ जोड़कर क्षमा भी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार और खानदान से सभी रिश्ते खत्म करने के फैसले की जानकारी सार्वजनिक की।
उनकी पोस्ट से इतना स्पष्ट है कि यह मामला उनकी निजी जिंदगी और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा हुआ है। हालांकि, परिवार के किन सदस्यों के साथ उनका विवाद है और किन परिस्थितियों में उन्हें यह फैसला लेना पड़ा, इस बारे में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
पवन सिंह की भावुक पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर पारिवारिक रिश्तों में ऐसी क्या परिस्थिति पैदा हुई कि उन्हें सार्वजनिक रूप से पूरे खानदान से संबंध खत्म करने की घोषणा करनी पड़ी।
हालांकि, उनकी पोस्ट में पारिवारिक विवाद की वास्तविक वजह का जिक्र नहीं है। उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाने के बजाय अपनी पीड़ा और फैसले को सार्वजनिक किया है। ऐसे में विवाद के पीछे की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। फिलहाल पवन सिंह की यह पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।
Location : Bihar
Published : 29 November 2026, 2:30 PM IST
Topics : Bhojpuri Society Bihar Politics BJP MLC Pawan Singh Pawan Singh Family Dispute Pawan Singh MLC