TVS Orbiter V2: शानदार रेंज और दमदार फीचर्स के साथ डेली ट्रैवल के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिये खासियत

रोजाना सफर के लिए बेहतरीन TVS Orbiter V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो गया है। इसमें 3.1kWh बैटरी, 158 किमी रेंज, 5.5 इंच डिस्प्ले और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,18,899 रुपये है। यह बजट और परफॉर्मेंस दोनों में शानदार है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 October 2026, 8:52 AM IST

New Delhi: रोजाना सफर करने के लिए अगर आप किसी बेहतरीन और किफायती वाहन की तलाश में हैं, तो टीवीएस (TVS) का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। भारतीय बाजार में पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान लोगों के लिए यह स्कूटर राहत लेकर आया है। आइए जानते हैं इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

बैटरी, पावर और शानदार रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.1 किलोवाट-घंटे (kWh) की दमदार लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 158 किलोमीटर तक की जबरदस्त आईडीसी (IDC) रेंज प्रदान करती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें बीएलडीसी (BLDC) हब मोटर लगी है, जो जरूरत के हिसाब से 2.9 किलोवाट से लेकर 4.4 किलोवाट तक की पीक पावर जनरेट करती है।

इसकी टॉप-स्पीड 68 किलोमीटर प्रति घंटा है। साथ ही, यह स्कूटर मात्र 7 सेकंड से भी कम समय में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है, जिससे शहर के ट्रैफिक में चलना बेहद आसान हो जाता है।

Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

चार्जिंग का समय और राइडिंग मोड्स

बैटरी को 0 से 80 या 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे और 10 मिनट का समय लगता है। हालांकि, इसे और तेजी से चार्ज करने के लिए वैकल्पिक हाई-वॉट चार्जर का विकल्प भी मिलता है। सफर को और सुरक्षित व आरामदायक बनाने के लिए इसमें इको (Eco), सिटी (City) और पार्किंग या रिवर्स-फॉर्वड असिस्ट जैसे खास राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।

आधुनिक फीचर्स और सुरक्षा

राइडर्स की सुविधा के लिए इसमें 5.5 इंच की रंगीन एलसीडी (LCD) डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/एसएमएस अलर्ट जैसी आधुनिक खूबियों से लैस टीवीएस स्मार्टएक्सकनेक्ट (SmartXonnect) ऐप को सपोर्ट करती है।

सुरक्षा के लिहाज से इसमें ऑटो हिल होल्ड, क्रूज कंट्रोल, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, क्रैश या फॉल अलर्ट और जियो-फेंसिंग जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। रात के समय बेहतर रोशनी के लिए इसमें क्रिस्टल एलईडी हेडलाइट दी गई है। यह स्कूटर कुल 6 आकर्षक रंगों-कॉस्मिक टाइटेनियम, लूनर ग्रे, मार्टियन कॉपर, नियॉन सनबर्स्ट, स्टेलर सिल्वर और स्ट्रेटोस ब्लू में उपलब्ध है।

Auto News: Mahindra XEV 9S इस हफ्ते मार्केट में, क्या हैं फीचर्स और कौन सी SUVs को मिलेगी चुनौती?

फ्रेम, सस्पेंशन और कीमत

इस स्कूटर को मजबूत स्टील ट्यूब फ्रेम पर तैयार किया गया है। बेहतर झटकों से बचाने के लिए आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें सीबीएस (CBS) यानी कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

इसमें आगे 14 इंच और पीछे 12 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर ट्यूबलेस टायर (आगे 90/80 और पीछे 90/90-12 साइज) फिट किए गए हैं। कीमत की बात करें तो इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,18,899 रुपये तय की गई है। लंबी रेंज और बेहतरीन बजट के कारण यह डेली कम्यूट के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।

Location :  New Delhi

Published :  27 October 2026, 8:52 AM IST