हिंदी
राजा भैया की लग्जरी कार (Img- Dynamite News)
New Delhi: उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी अलग कार्यशैली के साथ-साथ अपने रजवाड़ी और आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। गाड़ियों के शौकीन राजा भैया के गैराज में पहले से ही कई नामी गाड़ियां मौजूद हैं, लेकिन अब उनके इस प्रीमियम कार कलेक्शन में एक और रॉयल गाड़ी की एंट्री हो गई है। राजा भैया ने हाल ही में जापानी ऑटोमोबाइल ब्रांड लेक्सस की फ्लैगशिप SUV Lexus LX 500d खरीदी है। भारतीय बाजार में इस धाकड़ कार की कीमत लगभग 3.45 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Lexus LX 500d को देखते ही इसकी धाकड़ रोड प्रेजेंस का अहसास होता है। इसके फ्रंट में दी गई लेक्सस की सिग्नेचर स्पिंडल ग्रिल और एल-शेप्ड (L-shaped) DRLs वाली LED हेडलाइट्स इसे एक आक्रामक और बेहद रॉयल लुक देती हैं। पीछे की तरफ फैली एलईडी टेललाइट्स और चौड़े अलॉय व्हील्स इसे किसी भी आम लग्जरी कार से काफी अलग और दमदार बनाते हैं।
यह गाड़ी सिर्फ दिखने में ही खूबसूरत नहीं है, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी पावरहाउस है। इसमें 3.3-लीटर का V6 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन लगा है, जो 304 bhp की जबरदस्त पावर और 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाली यह कार ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम से लैस है। इसका 'मल्टी-टेरेन सेलेक्ट' मोड इसे बर्फ, कीचड़, पत्थरों और रेत जैसे मुश्किल से मुश्किल रास्तों पर भी बेहद आसानी से निकाल लेता है।
गाड़ी के अंदर कदम रखते ही लग्जरी की एक अलग दुनिया नजर आती है। प्रीमियम लेदर सीट्स के साथ डैशबोर्ड पर डुअल स्क्रीन सेटअप (12.3-इंच मेन स्क्रीन और 7-इंच क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन) दिया गया है। म्यूजिक के शौकीनों के लिए इसमें 'मार्के लेविंसन' का 25-स्पीकर 3D सराउंड साउंड सिस्टम मौजूद है, जो कार के केबिन को कॉन्सर्ट हॉल जैसा अनुभव देता है।
कल से बदल जाएंगे महिंद्रा SUVs के दाम, जानिए आपकी पसंदीदा गाड़ी कितनी होगी महंगी?
सुरक्षा के लिहाज से इसमें 10 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टी-टेरेन एबीएस और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे रफ्तार के साथ-साथ सुरक्षा का भी बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाते हैं।
Location : New Delhi
Published : 26 July 2026, 4:09 PM IST
Topics : Auto News Lexus LX 500d Luxury SUV Raja Bhaiya