New Kia Seltos 2026 vs Hyundai Creta: जानें मिड-साइज SUV सेगमेंट में किसका पलड़ा भारी?

New Kia Seltos 2026 और Hyundai Creta के बीच मिड-साइज SUV सेगमेंट की टक्कर तेज हो गई है। कीमत, साइज, फीचर्स और परफॉर्मेंस के आधार पर जानिए कौन सी SUV आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 3 February 2026, 3:18 PM IST

New Delhi: मिड-साइज SUV सेगमेंट में Kia और Hyundai के बीच मुकाबला हमेशा से चर्चा में रहा है। अब New Kia Seltos 2026 के नए जनरेशन मॉडल के साथ यह टक्कर एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों ही SUVs भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में शामिल हैं, ऐसे में ग्राहकों के लिए सही विकल्प चुनना आसान नहीं है।

कौन ज्यादा किफायती?

Kia Seltos 2026 की कीमत का आधिकारिक ऐलान 2 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इसकी बुकिंग पहले ही 25,000 रुपये में शुरू हो चुकी है। अनुमान है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.20 लाख रुपये हो सकती है। वहीं Hyundai Creta की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 10.73 लाख रुपये से शुरू होकर 20.20 लाख रुपये तक जाती है। इस लिहाज से देखा जाए तो एंट्री-लेवल वैरिएंट में Creta थोड़ी ज्यादा किफायती नजर आती है।

साइज और केबिन स्पेस

नई जनरेशन Kia Seltos को पहले के मुकाबले ज्यादा लंबा और चौड़ा बनाया गया है। बढ़े हुए व्हीलबेस की वजह से रियर सीट पर बैठने वालों को ज्यादा लेग स्पेस मिलता है। इसके अलावा बूट स्पेस में भी सुधार किया गया है, जिससे लॉन्ग ड्राइव और फैमिली ट्रिप्स के लिए यह ज्यादा प्रैक्टिकल बनती है। Hyundai Creta भी केबिन स्पेस के मामले में मजबूत SUV है, लेकिन कागजों पर तुलना करें तो New Kia Seltos 2026 थोड़ी आगे निकलती दिखती है।

Tata Sierra vs MG Hector Facelift: बेस वेरिएंट में कौन-सी SUV देती है ज्यादा वैल्यू, कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी तुलना

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो दोनों SUVs में पेट्रोल और डीजल के लगभग समान विकल्प मिलते हैं। पावर और माइलेज में बहुत बड़ा फर्क नहीं है। हालांकि New Kia Seltos 2026 में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ नया क्लचलेस मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को ज्यादा स्मूद और यूनिक बनाता है। दूसरी ओर, Hyundai Creta N Line स्पोर्टी ड्राइव पसंद करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कौन आगे?

फीचर्स के मामले में दोनों SUVs काफी एडवांस हैं। New Kia Seltos 2026 में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और मेमोरी फंक्शन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। Hyundai Creta में भी पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम साउंड सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, हालांकि इसमें 8-वे पावर सीट दी गई है।

Auto News: SUV के दौर में भी सेडान की वापसी, जानें पिछले साल कितनी हुई इस कार की बिक्री

आपके लिए कौन सही?

अगर आप ज्यादा मॉडर्न फीचर्स, बड़ा साइज और नया डिजाइन चाहते हैं तो New Kia Seltos 2026 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं भरोसेमंद कीमत, स्मूद ड्राइव और मजबूत ब्रांड वैल्यू के कारण Hyundai Creta अब भी एक शानदार और सुरक्षित SUV बनी हुई है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 February 2026, 3:18 PM IST