लॉन्च से पहले सामने आया Maruti Brezza Facelift का नया अवतार, जानिए क्या-कुछ बदला

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा का नया फेसलिफ्ट मॉडल इसी हफ्ते 23-24 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से ठीक पहले इसका नया फ्रंट लुक, दमदार 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे धांसू फीचर्स लीक हो गए हैं। जानें सभी नए बदलाव और फीचर्स।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 20 July 2026, 3:06 PM IST

New Delhi: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में धमाल मचाने वाली मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (Maruti Brezza) जल्द ही एक नए और मॉडर्न अवतार में नज़र आने वाली है। कंपनी इसी हफ्ते इस पॉपुलर SUV का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो लीक हो गया है, जिसमें इस नई SUV का फ्रंट लुक और कई अहम जानकारियां खुलकर सामने आ गई हैं।

कैसा है नया फ्रंट लुक और डिजाइन?

लीक हुए वीडियो के मुताबिक, नई ब्रेजा फेसलिफ्ट के लुक्स में काफी बड़ा और ध्यान खींचने वाला बदलाव किया गया है-

नया फ्रंट ग्रिल और हेडलाइट्स: गाड़ी के आगे के हिस्से में नई डिजाइन की फ्रंट ग्रिल और अपग्रेटेड हेडलाइट्स देखने को मिलेंगी।

क्लोज्ड-ऑफ बंपर: इस बार बंपर को 'क्लोज्ड-ऑफ' (Closed-off) डिजाइन दिया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा एयरोडायनामिक और स्पॉटी लुक देता है।

स्टील रिम और अलॉय व्हील्स: कार में ब्लैक कलर के स्टील रिम्स के साथ-साथ नए डिजाइन वाले प्रीमियम अलॉय व्हील्स भी ऑफर किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

दमदार टर्बो इंजन और अंडरबॉडी CNG टैंक

परफॉर्मेंस के मामले में नई ब्रेज़ा काफी शक्तिशाली होने वाली है-

इंजन: इसमें 1-लीटर क्षमता का नया टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

पावर और टॉर्क: यह इंजन 81 kW की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

गियरबॉक्स: गाड़ी में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाएगा।

CNG तकनीक: इस मॉडल में अंडरबॉडी CNG टैंक मिलने की भी प्रबल संभावना है, जिससे बूट स्पेस की समस्या खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-Auto News: रेनॉ ट्राइबर 2025 फेसलिफ्ट आई नए अंदाज़ में, किफायती दाम में मिलेगी ज्यादा सुरक्षित और ज्यादा कम्फर्ट

केबिन में मिलेंगे कई एडवांस्ड फीचर्स

फेसलिफ्ट मॉडल को फीचर्स के मामले में भी काफी हाई-टेक बनाया गया है। इसमें ग्राहकों को ये फीचर्स मिलेंगे-

  • 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
  • फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और केबिन के लिए एम्बिएंट लाइटिंग
  • स्वच्छ हवा के लिए PM 2.5 एयर फिल्टर
  • सुरक्षा के लिए ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग सिस्टम और LED फॉग लैंप्स

कब होगी लॉन्च और किससे होगा मुकाबला?

हालांकि मारुति ने अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 23 से 24 जुलाई के बीच भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

लॉन्च के बाद इस कॉम्पैक्ट SUV की सीधी टक्कर बाजार में पहले से मौजूद Hyundai Venue, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet और Kia Syros जैसी गाड़ियों से होगी।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 3:06 PM IST