EV खरीदारों के लिए खुशखबरी: Mahindra XUV 3XO EV लॉन्च, कीमत सिर्फ….

महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XUV 3XO EV को लॉन्च कर दिया है। यह कार उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं और बजट का ध्यान रखते हैं। XUV 3XO EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.89 लाख रुपये रखी गई है और यह दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 January 2026, 6:48 PM IST
google-preferred
1 / 4 \"Zoom\"XUV 3XO EV पेट्रोल और डीजल वर्जन वाले प्लेटफॉर्म पर ही तैयार की गई है, इसलिए इसका बेसिक डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। हालांकि, इसे इलेक्ट्रिक लुक देने के लिए कुछ खास बदलाव किए गए हैं। सामने की ग्रिल में गोल्ड कलर इंसर्ट, नए 17-इंच अलॉय व्हील्स, साइड में EV बैज और बाईं ओर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कार के बाहरी हिस्से में लाल रंग के एक्सेंट इसे रेगुलर XUV से अलग पहचान देते हैं। (Img- Internet)
2 / 4 \"Zoom\"XUV 3XO EV फीचर्स के मामले में दमदार साबित होती है। इसमें लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग असिस्ट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 7-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कीमत के हिसाब से यह SUV टेक्नोलॉजी और सुरक्षा का संतुलित पैकेज देती है। (Img- Internet)
3 / 4 \"Zoom\"इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक* लगाया गया है, जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। मोटर 147 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार, इसकी रियल वर्ल्ड रेंज लगभग 285 किलोमीटर है। हालांकि, कुछ ग्राहकों को यह रेंज Tata Nexon EV और MG Windsor EV की तुलना में थोड़ी कम लग सकती है। XUV 3XO EV में 7.2 kW का होम चार्जर ऑप्शनल उपलब्ध होगा। (Img- Internet)
4 / 4 \"Zoom\"Mahindra XUV 3XO EV की डिलीवरी 23 फरवरी 2026 से शुरू होगी। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और MG Windsor EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। यह SUV उन ग्राहकों के लिए सही विकल्प साबित होगी जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड की इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं। (Img- Internet)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 7 January 2026, 6:48 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement