
2026 की बेहतरीन बजट SUV कार (Img- Internet)
New Delhi: भारतीय बाजार में इन दिनों पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में आई भारी उछाल ने आम आदमी की जेब पर बड़ा असर डाला है। तेल संकट की मौजूदा स्थिति को देखें तो हाल ही में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इस महंगाई के कारण जहां कुछ ग्राहकों का रुझान तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की तरफ बढ़ रहा है, वहीं बाजार का एक बहुत बड़ा हिस्सा अब अपने लिए ऐसी गाड़ियों की तलाश में है जो परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतरीन माइलेज भी दें। ऑटोमोबाइल मार्केट में आज के समय में ग्राहकों के लिए 'माइलेज सबसे ज्यादा मैटर' कर रहा है।
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सब-4 मीटर यानी 4 मीटर से छोटी कॉम्पैक्ट एसयूवी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई मोटर, महिंद्रा और किआ जैसी दिग्गज कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ये कंपनियां न सिर्फ पेट्रोल बल्कि डीजल और सीएनजी ऑप्शंस में भी ऐसी कारें पेश कर रही हैं, जिनकी रनिंग कॉस्ट बेहद कम है। आइए विस्तार से जानते हैं देश की उन 5 सबसे पॉपुलर और किफायती एसयूवी के बारे में जो महंगे ईंधन के इस दौर में आपके पैसे बचाएंगी।
टाटा मोटर्स की सबसे छोटी और किफायती एसयूवी 'पंच' इन दिनों भारतीय बाजार की टॉप सेलिंग गाड़ियों में शुमार है। सुरक्षा और फीचर्स के मामले में बेजोड़ इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये से शुरू होकर 10.60 लाख रुपये तक जाती है। अगर इसके माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल वेरिएंट्स 20.09 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देते हैं, जबकि इसका सीएनजी वेरिएंट (CNG) 26.99 किमी प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज निकालने में सक्षम है।
Auto: 3 लाख सस्ती हुई ये लग्जरी SUV! अब ADAS, 7 एयरबैग और मसाज सीट्स के साथ मचा सकती है तहलका
मारुति सुजुकी की ब्रेजा सालों से मिड-साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट पर राज कर रही है। अपने बोल्ड लुक्स के अलावा यह गाड़ी अपने धांसू माइलेज के लिए जानी जाती है। ब्रेजा के पेट्रोल वेरिएंट्स का माइलेज 19.8 किमी प्रति लीटर तक है, वहीं सीएनजी पर यह कार 25.51 किमी प्रति किलोग्राम की माइलेज देती है। मारुति ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर 13.01 लाख रुपये तक है।
टाटा नेक्सॉन भारत की सबसे सुरक्षित और पसंदीदा एसयूवी में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.37 लाख रुपये से लेकर 14.22 लाख रुपये के बीच है। नेक्सॉन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों विकल्पों में आती है। इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स का माइलेज 17.05 किमी प्रति लीटर से लेकर 24.08 किमी प्रति लीटर तक है, जबकि सीएनजी पर यह 17.44 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
मारुति की नई क्रॉसओवर एसयूवी फ्रॉन्क्स ने अपने स्पोर्टी लुक से युवाओं को काफी आकर्षित किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू होकर 11.98 लाख रुपये तक जाती है। माइलेज के मामले में यह बेहद किफायती है; इसके पेट्रोल वेरिएंट्स 22.89 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट्स 28.51 किमी प्रति किलोग्राम तक का बंपर माइलेज देते हैं।
लखनऊ में डेमो कार का कहर! कई लोगों को रौंदते हुए SUV से भिड़ी, महिला चालक हिरासत में
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की नई क्रॉसओवर एसयूवी अर्बन क्रूजर टाइजर भी इस लिस्ट में एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.25 लाख रुपये से शुरू होकर 12.63 लाख रुपये तक जाती है। पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध यह एसयूवी बेहद किफायती है और इसका माइलेज 22.8 किमी प्रति लीटर से लेकर 28.5 किमी प्रति किलोग्राम तक जाता है।
Location : New Delhi
Published : 18 May 2026, 5:16 PM IST
Topics : Best Mileage SUV Top 5 List Best SUVs Fuel Price Hike Mileage SUVs Petrol Diesel CNG Price Hike