EV Owners हो जाएं सावधान! Electric Cars में तेजी से घिस रहे टायर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि EV के टायर पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले ज्यादा तेजी से घिस सकते हैं। भारी बैटरी, Instant Torque और ड्राइविंग स्टाइल इसके बड़े कारण बताए जा रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 May 2026, 9:40 AM IST

New Delhi: देश में इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। कम रनिंग कॉस्ट, एडवांस फीचर्स और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प होने की वजह से लोग तेजी से EV की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले कुछ ऐसे खर्च भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इनमें सबसे बड़ा खर्च टायर वियर यानी टायर जल्दी घिसने का माना जा रहा है।

हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कारों के टायर सामान्य पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में करीब 30 प्रतिशत तक ज्यादा तेजी से घिस सकते हैं। यही वजह है कि अब कई EV Owners टायर लाइफ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। अगर सही तरीके से ड्राइविंग और मेंटेनेंस न किया जाए तो टायर जल्दी खराब हो सकते हैं और उन्हें बदलने में अच्छा-खासा खर्च आ सकता है।

भारी बैटरी बढ़ाती है टायर पर दबाव

दरअसल इलेक्ट्रिक कारों में बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाता है। यह बैटरी कार का कुल वजन काफी बढ़ा देती है। पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में EV का वजन अधिक होने की वजह से टायरों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। लगातार अतिरिक्त भार झेलने के कारण टायर जल्दी घिसने लगते हैं।

Automobile Industry: देश की इस वाहन निर्माता कंपनी की बिक्री में गिरावट, जानिये दिसंबर में कितनी गाड़ियां बिकी

विशेषज्ञों के मुताबिक, कार जितनी भारी होगी, उसके टायर उतनी तेजी से घिसेंगे। यही कारण है कि कई इलेक्ट्रिक कार मालिकों को सामान्य कारों के मुकाबले जल्दी टायर बदलने की जरूरत पड़ती है।

Instant Torque भी बन रहा बड़ी वजह

इलेक्ट्रिक कारों की सबसे बड़ी खासियत उनका Instant Torque माना जाता है। EV में एक्सेलरेटर दबाते ही तुरंत पावर मिलने लगती है। यह तेज पिकअप ड्राइविंग को शानदार बनाता है, लेकिन इसका असर सीधे टायरों पर पड़ता है।

जब ड्राइवर बार-बार तेज एक्सेलरेशन करता है तो टायर पर अचानक ज्यादा दबाव बनता है। इससे टायर तेजी से घिस सकते हैं। खासतौर पर शहरों में बार-बार रुकने और चलने वाली ड्राइविंग के दौरान यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।

सही ड्राइविंग स्टाइल से बढ़ सकती है टायर की लाइफ

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही ड्राइविंग स्टाइल अपनाकर इलेक्ट्रिक कार के टायरों की लाइफ काफी हद तक बढ़ाई जा सकती है। अचानक तेज एक्सेलरेशन और हार्ड ब्रेकिंग से बचना जरूरी माना जाता है। स्मूद ड्राइविंग से टायर पर कम दबाव पड़ता है और उनकी उम्र बढ़ सकती है।

इसके अलावा समय-समय पर व्हील अलाइनमेंट करवाना और सही टायर प्रेशर बनाए रखना भी बेहद जरूरी होता है। कई लोग EV खरीदते समय सिर्फ बैटरी बैकअप और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देते हैं, लेकिन टायर मेंटेनेंस को नजरअंदाज कर देते हैं।

Automobile: टीवीएस ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ‘टीवीएस एक्स’ को किया लांच, जानिये इसकी खासियत

EV के लिए आ रहे हैं खास टायर

इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब कई कंपनियां EV स्पेसिफिक टायर तैयार कर रही हैं। इन टायरों को ज्यादा वजन और Instant Power को संभालने के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है।

कंपनियों का दावा है कि ये टायर ज्यादा टिकाऊ होंगे और EV में बेहतर परफॉर्मेंस देंगे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में नई टेक्नोलॉजी के साथ इलेक्ट्रिक कारों के टायर और ज्यादा मजबूत और लंबी लाइफ वाले हो सकते हैं।

EV खरीदते समय टायर कॉस्ट को भी समझना जरूरी

इलेक्ट्रिक कार खरीदना आज के समय में भविष्य की जरूरत माना जा रहा है, लेकिन इसके साथ जुड़े मेंटेनेंस खर्च को समझना भी बेहद जरूरी है। खासतौर पर टायर वियर जैसी चीजें लंबे समय में बड़ा खर्च बन सकती हैं। इसलिए EV Owners को सही ड्राइविंग और नियमित मेंटेनेंस पर खास ध्यान देना चाहिए।

Location :  New Delhi

Published :  28 May 2026, 9:40 AM IST