बलरामपुर में ईंधन संकट पर सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट घेरकर प्रशासन को दी चेतावनी
बलरामपुर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर पैदल मार्च निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने ईंधन की कालाबाजारी और आपूर्ति बाधित होने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।