Saraikela: हाथी के हमले में 50 वर्षीय पुरुष की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

सरायकेला जनपद के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित कुकड़ू गांव में हाथी ने एक महिला पर हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुकड़ू प्रखंड के समीप शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 May 2026, 9:42 AM IST

Saraikela: जनपद के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में कुकड़ू ग्राम की एक महिला पर बीती रात हाथी ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय मुनीराम गोराई के रूप में हुई है।

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

जानकारी के अनुसार महिला देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुकड़ू प्रखंड के समीप शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

हाथियों से खेत-खलिहान को खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन हाथी खेत-खलिहान को उजाड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, बोले- वर्चस्ववाद के उन्माद में पगलाए विपक्षियों के लिए…

मौके पर तिरूलडीह थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही “हाथी भगाओ दस्ता” सक्रिय किया जाएगा ताकि गांवों में हाथियों की आवाजाही रोकी जा सके। वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई।

Share Market Update: बंगाल चुनाव रुझानों से बाजार में हलचल, अडानी और रिलायंस के शेयरों में तेजी

ग्रामीणों ने दी ये चेतावनी

शेष मुआवजा राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने की बात कही गई है। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि हाथियों के आतंक पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Location :  Saraikela

Published :  4 May 2026, 5:11 PM IST