Latehar: बच्चे स्कूल में कर रहे थे भोजन, हुआ कुछ ऐसा कि उनकी जान पर आ पड़ी

झारखंड के लातेहार में गुरुवार को एक स्कूल में मध्‍याह्न भोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दो छात्रों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 May 2026, 3:15 PM IST

Latehar: झारखंड के लातेहार में स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुहूर में बच्चों के मध्यान भोजन के दौरान स्कूल का छज्जा गिर गया। हादसे की चपेट में आने से कई छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए।  घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दो छात्रों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार विद्यालय भवन का छज्जा जर्जर था जिस वजह से वह अचानक गिर गए। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इनमें दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

छज्जे से गिरा मलबा

काफी समय से जर्जर था भवन

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में निर्मित यह विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। छज्जा और छत में दरारें साफ नजर आ रही थीं, बावजूद इसके बच्चे रोजाना वहीं बैठकर भोजन करते थे।

बुधवार को भी छात्र-छात्राएं बरामदे में मध्यान्ह भोजन कर रहे थे, तभी अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना में घायल कक्षा पांच की छात्रा काजल कुमारी और दिव्या कुमारी को प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलकेश्वर यादव द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर मंटू कुमार और ड्रेसर बबलू ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

घटना की सूचना मिलते ही संकुल साधन से श्याम मनोहर यादव और सुमन कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंच गए और शिक्षा विभाग के प्रति गहरा आक्रोश जताया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।

लातेहार में बड़ी कार्रवाई, JJMP के 2 उग्रवादी हथियारों के साथ गिरफ्तार

अन्य स्कूल भी जर्जर स्थिति में

यह घटना केवल एक विद्यालय तक सीमित नहीं है। प्रखंड क्षेत्र के कई अन्य विद्यालय भी जर्जर स्थिति में हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित बालक उच्च विद्यालय प्लस टू का भवन भी बेहद खराब स्थिति में है, जहां छज्जा और छत के हिस्से लगातार टूटकर गिरते रहते हैं।

Weather Update: उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, यूपी-झारखंड समेत कई राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

अभिभावकों ने की ये मांग

इसके अलावा सरईडीह मध्य विद्यालय, कुटमू विद्यालय सहित कई अन्य स्कूलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। ऐसे में अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जर्जर भवनों की मरम्मत या नए भवन निर्माण की मांग की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Location :  latehar

Published :  7 May 2026, 2:56 PM IST