‘लैला’ के साथ नज़र आने वाले हैं डॉक्टर साहब, क्या है मामला पढ़िए..

द कपिल शर्मा शो का भविष्य क्या होगा, क्या ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील ग्रोवर की वापसी होगी या नहीं? हर दिन एक नई खबर आती है। इसके बाद सारे समीकरण बदल जाते हैं। इस बार ख़बर की जानकारी खुद सुनील ग्रोवर ने दी है।

Updated : 9 April 2017, 5:59 PM IST
google-preferred

मुंबई: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर यूसी न्यूज़ के लिए आईपीएल मैच की कमेंटरी करने वाले हैं। वह 13 अप्रैल को शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और प्रीति जिंटा की टीम किंग्स एलेवन पंजाब के बीच होने वाले मैच की कमेंटरी करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि "मैं सुनील ग्रोवर और मैं 13 अप्रैल को आईपीएल मैच की लाइव कमेंटरी करूंगा।" इस सेशन में अभिनेत्री सनी लियोनी भी सुनील ग्रोवर के साथ नजर आएंगी। इस वीडियो में सुनील ने अभिनेत्री का नाम नहीं लिया पर इस बात की पुष्टि जरूर की कि वह 'लैला' और 'बेबी डॉल' के साथ नजर आएंगे। बताते चलें कि ये दोनों सनी लियोनी के आइटम नंबर्स हैं।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने मान लिया कि सुनील ग्रोवर से हुआ था झगड़ा

चर्चा तो यह भी है कि सोनी टीवी चैनल जल्द ही एक नया शो लाने की तैयारी में है। इसमें अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा सुनील के साथ नजर आएंगी। शो जून में ऑन एअर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा को सुनील ग्रोवर ने दिया करारा जवाब

और तो और इस शो में सुनील के साथ प्रीति सिमोस भी बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर जुड़ सकती हैं। इससे पहले वो कपिल के साथ शो में जुड़ी थीं। आप भी देखिए सुनील ग्रोवर का ट्वीट जो उन्होंने फैन्स के साथ साझा किया है।

Published : 
  • 9 April 2017, 5:59 PM IST

Related News

No related posts found.