ओम शांति ओम का ‘जग सूना सूना लागे’ गाकर समीक्षा गवई ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। किचन में गाए इस वायरल वीडियो को लाखों बार देखा गया। लोग उनकी तुलना रिचा शर्मा से कर रहे हैं।

सोशल मीडिया बना नया मंच (Img: Insta/samikshagawai_live)
New Delhi: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी आवाज छाई हुई है, जिसने लाखों लोगों को कुछ ही सेकंड में अपना दीवाना बना दिया। एक साधारण से किचन में खड़ी लड़की ने जब फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का मशहूर गाना ‘जग सूना सूना लागे’ गाना शुरू किया, तो सुनने वाले हैरान रह गए। पहले ही सुर में ऐसी पकड़ और ऊंचा नोट कि लोग उसकी तुलना गाने की मूल गायिका रिचा शर्मा से करने लगे।
वीडियो की शुरुआत घर के किचन से होती है। कोई माइक नहीं, कोई भारी-भरकम म्यूजिक सिस्टम नहीं। जैसे ही लड़की गाना शुरू करती है, माहौल बदल जाता है। ऊंचे सुर में उसकी साफ आवाज और कंट्रोल ने लोगों को चौंका दिया।
उसकी परफॉर्मेंस में बनावटीपन नहीं, बल्कि सहज आत्मविश्वास दिखता है। यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इस टैलेंटेड सिंगर का नाम समीक्षा गवई है, जिन्होंने वकालत की पढ़ाई के बाद अब संगीत की दुनिया में कदम रखा है।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर samikshagawai_live नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे 4 लाख 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 70 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
कमेन्ट सेक्शन में लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पहले ही नोट में कमाल कर दिया।” दूसरे ने कहा, “आपको किसी रियलिटी शो की जरूरत नहीं, आपकी ऑडियंस ही आपका मंच है।”
कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी तारीफ की। किसी ने लिखा, “ओरिजिनल भूल गया,” तो किसी ने कहा, “क्या नाश्ते में रिचा शर्मा खा ली थी?”
Viral News: 10 साल की वफादारी पर 999 गोल्ड मेडल, सिंगापुर की कंपनी ने बदली वर्क कल्चर की तस्वीर
आज के दौर में सोशल मीडिया ने टैलेंट को पहचान दिलाने का तरीका बदल दिया है। पहले जहां मंच या रियलिटी शो का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब एक वायरल वीडियो किसी की जिंदगी बदल सकता है।