‘जहां डालना है वहां डाल दो’: रैपिडो ड्राइवर ने मैप छोड़कर चुना सूनसान रास्ता, विरोध करने पर लड़की को उतारा बीच रास्ते; Video Viral

रात के सूनसान रास्ते पर लड़की को ले जाने की कोशिश! मना करने पर रैपिडो राइडर ने बीच सड़क छोड़ा और दी गाली। जानवी चौधरी के वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल, रैपिडो ने लिया एक्शन का वादा। जानिए पूरे मामले का सच!

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 July 2026, 2:52 PM IST

New Delhi: आज के दौर में जहां ऑनलाइन कैब और बाइक बुकिंग ऐप्स ने लोगों के सफर को आसान बनाने का वादा किया है, वहीं रात के समय में महिलाओं की सुरक्षा पर अब भी कई बड़े सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक डरावना और चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर जानवी चौधरी ने अपने साथ हुई आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक रैपिडो राइडर ने मैप के तय रास्ते को छोड़कर रात के अंधेरे और तेज बारिश में सवारी को सूनसान और खतरनाक रास्ते से ले जाने की जबरन कोशिश की।

विरोध करने पर गाली और बेरुखी

जानवी ने अपनी पोस्ट में बताया कि रात करीब 8:30 बजे भारी बारिश के बीच रैपिडो चालक उन्हें और उनके साथी को एक अनजाने, सूनसान पहाड़ी रास्ते की ओर ले जा रहा था, जो मैप पर भी दिखाई नहीं दे रहा था। जब जानवी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सही रास्ते से जाने को कहा, तो चालक बहस करने लगा।

1 घंटे में डिलीट की फिर भी हुई वायरल: RAF जवानों संग विवादित रील पर भड़के लोग, तो महिला क्रिएटर ने बोला…

मामला बढ़ता देख जब जानवी ने कहा कि वह उसकी इस हरकत का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल देगी, तो ड्राइवर ने बेपरवाही से कहा, "जहां डालना है डाल दो!" और गाली देते हुए उन्हें बीच रास्ते पर ही छोड़कर फरार हो गया।

सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग

रात 10 बजे किसी तरह अपने घर पहुंचने के बाद जानवी ने पूरी आपबीती का वीडियो बनाकर रैपिडो कंपनी को टैग करते हुए सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि या तो कंपनी अपनी सुरक्षा सेवाओं को दुरुस्त करे या अपनी ऐप सेवाएं बंद कर दे, क्योंकि रात के वक्त किसी महिला को इस तरह असुरक्षित जगह पर छोड़ना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने कंपनी को घेरना शुरू कर दिया।

वर्ल्ड क्लास दिल्ली मेट्रो बनी वाटर पार्क: जनकपुरी स्टेशन में भरा पानी, वायरल वीडियो देख यूजर्स बोले- अब नाव ही ले आओ!

कंपनी का जवाब और लोगों का आक्रोश

बवाल बढ़ता देख रैपिडो ने पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि राइडर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा और ग्राहकों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। हालांकि, यूजर्स का आरोप है कि शिकायत के बावजूद सर्विस में कोई सुधार नहीं आ रहा है। कई महिला यूजर्स ने कमेंट्स में अपने साथ हुए ऐसे ही डरावने अनुभवों को साझा करते हुए सुरक्षा ऑडिट की मांग उठाई है।

Location :  New Delhi

Published :  31 July 2026, 2:52 PM IST