
पाकिस्तान एयरपोर्ट पर दिखा अजीब नजारा (Img- Instagram)
New Delhi: अक्सर जब लोग किसी देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कदम रखते हैं, तो उन्हें अनुशासन और आधुनिक व्यवस्था की उम्मीद होती है। लेकिन पाकिस्तान पहुंचे एक यात्री के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वे हैरान रह गए। हांगकांग निवासी मुहम्मद ओवैस सुल्तान जब पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर उतरे, तो उन्हें वहां का नजारा देखकर अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ।
उन्होंने इस पूरे वाकये का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और महज एक दिन में इसे 1.4 मिलियन (14 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो की शुरुआत में व्लॉगर फ्लाइट के अंदर का नजारा दिखाता है। जैसे ही प्लेन लैंड होता है, यात्रियों में बाहर निकलने की अजीब सी अफरा-तफरी मच जाती है। लोग अपनी सीट से उठकर गलियारे में खड़े हो जाते हैं और जल्दी उतरने के चक्कर में अपने सामान को सिर पर लादे हुए दिखाई देते हैं। आमतौर पर फ्लाइट लैंड होने के बाद सीट बेल्ट साइन ऑफ होने तक बैठने का नियम होता है, लेकिन यहां नागरिक अनुशासन (Civic Sense) पूरी तरह गायब नजर आया।
हवाई जहाज से बाहर निकलने के बाद असली ड्रामा एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर देखने को मिला। वैसे तो एयरपोर्ट की बिल्डिंग बिल्कुल साफ-सुथरी और चकाचक नजर आ रही थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों का व्यवहार किसी साधारण बस स्टैंड जैसा था। फर्श पर एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों लोग अपनी चादरें बिछाकर आराम से सो रहे थे।
इतना ही नहीं, कुछ लोग जमीन पर ही समूहों में गोल घेरा बनाकर गॉसिप करते और ठहाके लगाते दिखे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस एयरपोर्ट पर यात्रियों का यह रवैया देखकर व्लॉगर खुद अपनी हंसी नहीं रोक सका।
एयरपोर्ट के बाद वीडियो में शहर की सड़कों का भी हाल दिखाया गया है, जहां ट्रकों के ऊपर बकरियां और अन्य मवेशी बेतरतीब ढंग से लादे हुए दिखे। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स पाकिस्तानी एयरपोर्ट का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
स्कार्पियो आकर रुकी, फिर शुरू हुआ विवाद… मारपीट में युवक का सिर फटा, VIDEO वायरल
एक यूजर ने लिखा, "भाई, यह पक्का एयरपोर्ट ही था ना या गलती से किसी बस स्टॉप पर उतर गए?" दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "वीडियो देखकर लग रहा है कि मैं 1999 के जमाने में आ गया हूं।" वहीं एक अन्य भारतीय यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह तो पाकिस्तान कम और रायपुर का बस स्टैंड ज्यादा लग रहा है।
Location : New Delhi
Published : 6 October 2026, 2:30 PM IST