
170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा (Img: Dynamite News)
Ujjain: उज्जैन के एक मंदिर की कहानी इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के लिए शहर में सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इसी काम की जद में सती गेट पर मौजूद करीब 170 साल पुराना खड़े हनुमानजी का मंदिर भी आ गया। मंदिर का ढांचा तो हटा दिया गया लेकिन जब प्रतिमा को दूसरी जगह ले जाने की कोशिश हुई तो मामला पूरी तरह बदल गया। चार दिन में चार बार प्रयास हुए मशीनें लगाई गईं, लेकिन करीब 8 फीट ऊंची प्रतिमा अपनी जगह से जरा भी नहीं हिली।
नगर निगम की टीम ने 4-5 सितंबर को मंदिर का ढांचा गिरा दिया। इसके बाद मूर्ति को दूसरी जगह ले जाने की तैयारियां शुरू हुईं। प्रशासन ने तकनीकी उपकरणों की मदद से इसे हटाने की कोशिश की लेकिन हर कोशिश नाकाम रही।हाइड्रोलिक मशीनरी भी बेअसर साबित हुई। फिर मूर्ति के आसपास खुदाई करके उसकी नींव की बनावट को समझने की कोशिश की गई लेकिन उसकी असल गहराई का पता नहीं चल सका।
Ujjain News: उज्जैन में फेल हुआ विज्ञान! 170 साल पुराने हनुमान जी की मूर्ति नहीं हिला सकीं क्रेनें#Ujjain #Science #HanumanJi #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/kwy486dIYp
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 9, 2026
माना जाता है कि मूर्ति शायद एक ही विशाल पत्थर से तराशी गई होगी। इसलिए सीधे खींचने पर इसके टूटने या क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। अब प्रशासन और पुरातत्व विभाग ज़मीन के नीचे की संरचना को समझने के लिए ग्राउंड-स्कैनिंग तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Ujjain Stampede: उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान भगदड़, कई श्रद्धालु घायल
इस मूर्ति ने अपने इतिहास से जुड़े रहस्य को और गहरा कर दिया है। आम तौर पर इसे लगभग 170 साल पुराना माना जाता है, लेकिन कुछ दावे इसे परमार वंश और राजा भोज के काल से जोड़ते हैं। अगर यह सच साबित होता है, तो मूर्ति लगभग एक हजार साल पुरानी हो सकती है।
जब यह खबर फैली कि मूर्ति नहीं हिलेगी तो भक्तों की आस्था और गहरी हो गई। सोशल मीडिया पर लोग इसे हनुमानजी का चमत्कार और अपना स्थान छोड़ने से इनकार करने का संकेत मान रहे हैं। फिलहाल मूर्ति अपनी मूल जगह पर ही है। मंदिर का ढांचा हटाए जाने के बाद इसकी सुरक्षा के लिए एक शेड बनाया गया है। इस बीच हिंदू संगठनों ने मूर्ति को हटाने से पहले उसकी सुरक्षा के बारे में प्रशासन से लिखित गारंटी की मांग की है।
यह भी पढ़ें - Ujjain Kal Bhairav Temple: मिठाई नहीं, यहां प्रसाद में मिलती है भस्म, जानिए उज्जैन के काल भैरव मंदिर की यह अद्भुत परंपरा
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सिंहस्थ की तैयारियों के बीच भगवान हनुमान की खड़ी प्रतिमा अपनी मौजूदा जगह पर ही रहेगी या उसे दूसरी जगह ले जाया जाएगा। इसका जवाब पुरातत्व विभाग के निरीक्षण और तकनीकी अध्ययन के बाद ही मिल पाएगा।
Location : Ujjain
Published : 9 September 2026, 1:14 PM IST