
Interval Experience (Img- Instagram)
New Delhi: भारत अपनी विविधताओं और अनोखे 'जुगाड़ों' के लिए जाना जाता है, लेकिन चेन्नई में अपने परिवार के साथ रह रही एक दक्षिण कोरियाई व्लॉगर जंग ऐ (Jung Ae) के लिए यह अनुभव बेहद डरावना और मजेदार रहा।
हाल ही में वह अपने बेटों के साथ चेन्नई के एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने पहुंची थीं। हॉल में घुसते ही सबकुछ वैसा ही था जैसा कोरिया में होता है-पॉपकॉर्न की महक और चमचमाते पोस्टर्स। लेकिन जैसे ही फिल्म आधी हुई, पर्दे पर जो 'ट्विस्ट' आया, उसने विदेशी मेहमान के होश उड़ा दिए।
फिल्म के बीच में अचानक स्क्रीन काली हो गई और थिएटर की सभी बत्तियां जल उठीं। कोरियाई सिनेमाघरों में ऐसा कभी नहीं होता, वहां बिना किसी ब्रेक के लगातार फिल्म दिखाई जाती है। जंग ऐ ने देखा कि लाइट्स जलते ही लोग पागलों की तरह अपनी सीटों से उठकर बाहर भागने लगे।
बदायूं में जांच करने पहुंची सरकारी टीम पर हमला! जान बचाकर भागे अधिकारी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
जंग ऐ को लगा कि थिएटर में कोई आग लग गई है या कोई इमरजेंसी आ गई है। वह बुरी तरह घबरा गईं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह कोई खतरा नहीं बल्कि भारत का सिग्नेचर 'इंटरवल' (मध्यांतर) है, तो वह अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
जंग ऐ के इस मजेदार वीडियो ने इंटरनेट पर एक पुरानी लेकिन बेहद गंभीर बहस को दोबारा हवा दे दी है। आखिर भारतीय सिनेमा में ढाई घंटे की फिल्म को दो टुकड़ों में क्यों काटा जाता है? जहां जंग ऐ अब इस 15 मिनट के ब्रेक की फैन हो चुकी हैं ताकि दर्शक आराम से 'स्ट्रेच' कर सकें, वहीं सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इसे मल्टीप्लेक्स कंपनियों का एक चतुर बिजनेस मॉडल बता रहे हैं। आलोचकों का मानना है कि 'इंटरवल' सिर्फ महंगे समोसे, कोल्ड ड्रिंक और पॉपकॉर्न बेचकर दर्शकों की जेब ढीली करने की सोची-समझी साजिश है।
शुरुआत में जिस व्यवस्था ने जंग ऐ को डरा दिया था, अब वह उसी की मुरीद हो चुकी हैं। उनका मानना है कि लंबी फिल्मों के बीच में यह ब्रेक एक बेहतरीन मानवीय तरीका है, जो बिना फिल्म मिस किए दर्शकों को फ्रेश होने का मौका देता है। दक्षिण कोरिया की 'नॉन-स्टॉप' फिल्म संस्कृति से हटकर, भारतीय सिनेमा का यह 'इंटरवल' अब विदेशियों के लिए एक नया और अनूठा पर्यटन अनुभव बनता जा रहा है।
Location : New Delhi
Published : 17 July 2026, 3:04 PM IST
Topics : Indian cinema Viral News Viral video