यहां कूड़ा फेंको नहीं… बदलकर मिलता है भरपेट खाना! आखिर कौन सा है ये रहस्यमयी ‘कैफे’ जो सबको चौंका रहा है?

Garbage Cafe सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश है कि कचरा भी संसाधन बन सकता है। यह पहल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को भोजन भी उपलब्ध करा रही है। अंबिकापुर की यह अनोखी पहल अब पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 28 May 2026, 2:29 PM IST
google-preferred

Ambikapur: अगर आपको भूख लगी है और आप सोच रहे हैं कि बिना पैसे खर्च किए खाना मिल सकता है, तो यह खबर आपको हैरान कर देगी। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक ऐसा अनोखा रेस्टोरेंट है, जहां लोग पैसे नहीं बल्कि प्लास्टिक कचरा देकर भरपेट खाना और नाश्ता पा सकते हैं। यह जगह “Garbage Cafe” के नाम से जानी जाती है, जो अपनी अनोखी पहल के कारण देशभर में चर्चा में है।

भारत का पहला Garbage Cafe कहां है?

यह अनोखा कैफे छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में स्थित है। इसे देश का पहला Garbage Cafe माना जाता है। यहां लोग प्लास्टिक की बोतलें, थैलियां और अन्य कचरा देकर मुफ्त में भोजन प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।

स्वच्छता अभियान से जुड़ी पहल

यह कैफे नगर निगम की एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है। अंबिकापुर शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में गिना जाता है, और इस तरह की योजनाएं इसे और आगे ले जाने का काम कर रही हैं। इस योजना के जरिए लोगों को कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, बल्कि उसे उपयोगी चीजों में बदला जा रहा है।

कितना प्लास्टिक देने पर क्या मिलता है?

यहां भोजन का सिस्टम भी काफी रोचक है। आधा किलो प्लास्टिक देने पर नाश्ता दिया जाता है, जिसमें आलू चाप, इडली, समोसा और ब्रेड चाप शामिल होते हैं। वहीं 1 किलो प्लास्टिक देने पर पूरा लंच मिलता है, जिसमें 4 रोटी, 2 सब्जी, दाल, हाफ प्लेट चावल, सलाद, दही, अचार और पापड़ शामिल हैं।

कम कीमत में भी मिलता है स्वादिष्ट भोजन

अगर कोई प्लास्टिक नहीं भी लाता है, तो भी यहां सस्ता और अच्छा खाना उपलब्ध है।

  • 40 रुपये में प्लेन थाली (दाल, चावल, सब्जी, सलाद, अचार)
  • 50 रुपये में दो सब्जी और 4 रोटी वाली थाली
  • 70 रुपये में पनीर और स्पेशल सब्जियां
  • 100 रुपये की स्पेशल थाली में घी लगी रोटी, जीरा राइस, फ्राई दाल, मीठी दही और पापड़ शामिल होते हैं

Location :  Ambikapur

Published :  28 May 2026, 2:29 PM IST

Advertisement