एक ऐसा अनोखा देश जहां मर्दों को जबरन करनी पड़ती हैं दो-दो शादियां, सिर्फ एक पत्नी रखी या किया इनकार; तो …

दुनिया में शादी-ब्याह को लेकर कई अजीबोगरीब रीति-रिवाज हैं, लेकिन अफ्रीका महाद्वीप के देश 'इरिट्रिया' का कानून सबसे अलग है। यहाँ हर पुरुष को कानूनी रूप से दो शादियां करना अनिवार्य है। अगर कोई पुरुष ऐसा करने से मना करता है, या पहली पत्नी इसमें रुकावट डालती है, तो दोनों को उम्रकैद की सजा भुगतनी पड़ सकती है। जानिए इस अनोखे कानून के पीछे की वजह।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 June 2026, 3:37 PM IST

New Delhi: दुनियाभर में शादी-ब्याह और धार्मिक परंपराओं को लेकर हर देश के अपने अलग-अलग कानून और रीति-रिवाज हैं। एक दौर था जब दुनिया के कई हिस्सों में बहुविवाह (एक से अधिक शादी) की प्रथा आम थी, लेकिन आधुनिक समय में धीरे-धीरे अधिकांश जगहों से इस प्रथा को समाप्त कर दिया गया। इसके बावजूद, आज के दौर में भी दुनिया के नक्शे पर एक ऐसा अनोखा देश मौजूद है, जहां पुरुषों के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो शादियां करना कानूनी रूप से अनिवार्य है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अगर कोई पुरुष इस कानून पर आपत्ति जताता है या दूसरी शादी करने से इनकार करता है, तो उसे अपराधी मानकर उम्रभर के लिए जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है।

चाहें या ना चाहें, करनी ही होगी दो शादियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफ्रीका महाद्वीप के एक छोटे से देश 'इरिट्रिया' (Eritrea) में यह बेहद अजीबोगरीब और कड़ा कानून लागू है। इस देश के कानून के मुताबिक, हर पुरुष के पास दो पत्नियां होना अनिवार्य है। यहाँ पुरुषों के पास अपनी मर्जी चुनने का कोई अधिकार नहीं है; चाहे वे अमीर हों या गरीब, खुश हों या दुखी, उन्हें इस प्रथा का पालन करना ही पड़ता है। सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि उनकी पहली पत्नियां भी अपने पति को दूसरी शादी करने से या सौतन लाने से नहीं रोक सकती हैं। अगर कोई महिला अपने पति की दूसरी शादी में अड़चन पैदा करती है या विरोध दर्ज कराती है, तो उस महिला के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है और उसे भी जेल भेजा जा सकता है।

आखिर क्यों बनाया गया यह अजीब कानून?

इस बेहद अनोखे और हैरान कर देने वाले कानून के पीछे कोई धार्मिक वजह नहीं, बल्कि देश का बिगड़ा हुआ लिंगानुपात है। इरिट्रिया में महिलाओं की जनसंख्या पुरुषों की तुलना में काफी ज्यादा है, जबकि पुरुषों की संख्या बेहद कम है। समाज में महिलाओं की सुरक्षा, भरण-पोषण और जनसंख्या के संतुलन को बनाए रखने के लिए सरकार ने यह रास्ता निकाला है। इसे लिंगानुपात को बैलेंस करने का एक व्यावहारिक लेकिन सख्त तरीका माना गया है, जहां हर एक पुरुष को दो महिलाओं की जिम्मेदारी उठानी ही पड़ती है।

खूबसूरत बनने की चाह ने बिगाड़ दी लड़की की जिंदगी! जब खुला फर्जी डॉक्टर का राज, तो पैरों तले खिसक गई जमीन

दुनियाभर में होती है इस कानून की तीखी आलोचना

यदि कोई पुरुष इस देश में केवल एक ही पत्नी रखता है, तो उसे कानूनन मुजरिम करार दिया जाता है। हालांकि, मानवाधिकारों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के दृष्टिकोण से इस देश के इस अजीबोगरीब कानून और प्रथा की वैश्विक स्तर पर काफी आलोचना भी की जाती है। इसके बावजूद, इरिट्रिया में यह कानून आज भी पूरी कड़ाई से लागू है और वहां के नागरिकों को न चाहते हुए भी इस अनोखे नियम का पालन करना पड़ता है।

Location :  New Delhi

Published :  1 June 2026, 3:37 PM IST