Video: ग्रुप फोटो से हटा दिए भारत के प्रधानमंत्री! SCO Summit की तस्वीर पर पाकिस्तान की ओछी कूटनीति बेनकाब

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 26वें SCO शिखर सम्मेलन के दौरान आधिकारिक ग्रुप फोटो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 September 2026, 6:15 PM IST

New Delhi: SCO समिट की एक तस्वीर को लेकर पाकिस्तान के डिप्लोमैटिक बर्ताव पर सवाल उठ रहे हैं। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हुए 26वें SCO समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया। जहां प्रधानमंत्री मोदी आधिकारिक ग्रुप फोटो में साफ तौर पर दिख रहे थे, वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शेयर की गई तस्वीर में वे ईरान के राष्ट्रपति के साथ गायब थे।

इससे सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगने लगीं कि क्या पाकिस्तान ने जान-बूझकर फोटो को क्रॉप किया था। हालांकि, इस मामले पर पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस बीच, SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। तस्वीर को लेकर हुए विवाद ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संबंधों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Location :  New Delhi

Published :  1 September 2026, 6:15 PM IST