Video: राहुल गांधी लेंगे ‘मोहम्मद’ दीपक के जिम की मेंबरशिप, कांग्रेस MP से मुलाकात के बाद दीपक कुमार का बड़ा बयान, देखें वीडियो

उत्तराखंड के कोटद्वार से दिल्ली पहुंचे ‘मोहम्मद’ दीपक ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दीपक कुमार ने मीडिया को एक बड़ा बयान दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 February 2026, 2:11 PM IST

New Delhi: उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान के नाम से 'बाबा' शब्द हटाने को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान ‘मोहम्मद’ दीपक का नाम चर्चा में आया। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद’ दीपक उर्फ दीपक कुमार की नेक पहल की तारीफ की। सोमवार को ‘मोहम्मद’ दीपक ने दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी से मुलाकात की।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दीपक कुमार ने मीडिया को एक बड़ा बयान दिया। दीपक कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि ‘आपने अच्छा काम किया आपको डरने- घबराने की जरूरत नहीं है’।

‘मोहम्मद’ दीपक ने कहा कि राहुल गांधी ने उनको कोटद्वार में उनके जिम में आने का भी भरोसा दिया और इसके साथ ही उनके जिम की मेंबरशिप लेने का भी वादा किया।

दीपक ने कहा कि ‘मुझे राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, मैं एक सामान्य आदमी हूं’।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 23 February 2026, 2:11 PM IST