Video: महराजगंज को 208 करोड़ की सौगात, बोले-“डबल इंजन सरकार ने बदली तस्वीर”

नौतनवा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज को 208 करोड़ रुपये की 79 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जनसभा में उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर कई बड़े दावे किए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 May 2026, 3:57 PM IST

Maharajganj: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने स्थानीय विधायक Rishi Tripathi के नव निर्मित आवास पर आयोजित गृहभोज एवं सुंदरकांड कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनपद महराजगंज को 208 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री करीब 11:20 बजे नौतनवा पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद पहली बार नौतनवा सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत हुई थी और क्षेत्र की जनता ने जो भरोसा जताया, उसी का परिणाम है कि यहां लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी और सांसद की ओर से भेजे जाने वाले विकास प्रस्तावों को प्रदेश सरकार तत्काल स्वीकृति प्रदान करती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंच पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं आयुष विभाग के मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद

Location :  Maharajganj

Published :  15 May 2026, 3:43 PM IST