Video: सोनभद्र में दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं; देखिए आतिशबाजी से कैसे भड़की आग

दशहरे पर रावण दहन के समय लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, चिंगारी सीधे दर्शकों पर गिरी। घटना में झुलसे लोगों में रेनूकूट के निवासी व हिंडाल्को कर्मचारी भी शामिल हैं। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, हादसे के बाद मची भगदड़।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 3 October 2025, 3:31 PM IST

Sonbhadra: दशहरे के पर्व पर रावण दहन के कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी लापरवाही हादसे में तब्दील हो गई। पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिंडाल्को रामलीला मैदान में गुरुवार रात आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पुतले से निकली आतिशबाजी की चिंगारी सीधे भीड़ पर जा गिरी, जिससे करीब छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से हिंडाल्को परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंडाल्को कंपनी के रामलीला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर जैसे ही रावण के पुतले में आग लगाई गई, वैसे ही उसमें लगी आतिशबाजियों ने अनियंत्रित रूप ले लिया। चिंगारियां और पटाखों की आग आकाश में जाने की बजाय सीधे दर्शकों की भीड़ पर जा गिरी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 3 October 2025, 3:31 PM IST