हमारा बिटवा संभालेगा रामलला की नगरी, देवरिया के भोपतपुरा गांव में दिवाली जैसा जश्न; जितेंद्र मिश्रा के CEO बनते ही बांटी मिठाइयां

देवरिया के भोपतपुरा गांव के निवासी पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाए जाने पर गांव में जश्न का माहौल है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 September 2026, 12:25 PM IST

Deoria: देवरिया का एक छोटा सा गांव, भोपतपुरा अब अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ गया है। गांव में खुशी की लहर दौड़ गई जब यह खबर मिली कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा जो इसी गांव के रहने वाले हैं और वेस्टर्न एयर कमांड के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया CEO नियुक्त किया गया है।

श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले भोपतपुरा के निवासियों ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। उनका कहना है कि यह सिर्फ जितेंद्र मिश्रा की उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे देवरिया क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।

देश की सेवा में अहम भूमिका निभाने के बाद जितेंद्र मिश्रा अब भगवान राम की नगरी अयोध्या में एक बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। गांव वाले उनके विनम्र स्वभाव, ईमानदारी और अनुशासन के लिए उन्हें याद करते हैं। उनका मानना ​​है कि गांव के इस बेटे ने एक बार फिर पूरे देश में भोपतपुरा का मान बढ़ाया है।

Location :  Deoria

Published :  3 September 2026, 12:25 PM IST