देवराहा बाबा की भूमि से निकले और छाये आसमान में; अब रामभक्ति में होंगे लीन राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO जीतेंद्र मिश्रा
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला CEO नियुक्त किया है। देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र के भोपतपुरा गांव से निकलकर वायुसेना के शीर्ष पदों तक पहुंचे मिश्रा के पास करीब चार दशक का सैन्य अनुभव और 3,000 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव है।