Muzaffarnagar: साइबर थाने की महिला पुलिस टीम ने बीए बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स के थर्ड ईयर के छात्र दीपक जाखड़ को राजस्थान के गंगानगर एयरपोर्ट स्टेशन से गिरफ्तार किया है। दीपक पर आरोप है कि उसने अपने गैंग के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर के रिटायर्ड इंजीनियर आर के गोयल से डिजिटल अरेस्ट कर 33 लाख 35 हजार रुपए की ठगी की। इस गैंग ने खुद को ईडी, सीबीआई और न्यायिक अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया-धमकाया और 77 अलग-अलग बैंक खातों के जरिए बड़ी रकम ऐंठी।
साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश, राजस्थान से मुजफ्फरनगर छात्र को किया गिरफ्तार#MuzaffarnagarPolice #CyberFraud #DigitalArrest #CyberCrime pic.twitter.com/9YFhooXNKt
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 27, 2025
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में चल रही जांच में साइबर क्राइम टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद गैंग के दो सदस्यों निखिल गोयल और हरप्रीत उर्फ हर्ष को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब गैंग के तीसरे सदस्य दीपक जाखड़ को भी पकड़ा गया है। उसके कब्जे से आईफोन, बैंक पासबुक, एटीएम और डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं।

Location : Muzaffarnagar
Published : 27 September 2025, 7:42 PM IST