अमेठी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी, खेत में मिला शव; बर्थडे पार्टी के बाद गायब हुआ था आरेंद्र
अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर आरेंद्र की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिए जाने से सनसनी फैल गई। बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद वह लापता हो गया था, और अगली सुबह उसका शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पार्टी में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है।