गाजियाबाद: शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में शनिवार रात यूट्यूबर और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता नीशू आजाद के घर पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने रात के समय उनके घर को निशाना बनाकर पत्थर फेंके। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
नीशू आजाद के मुताबिक, शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने उनके घर की ओर अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव के दौरान कई पत्थर घर की बालकनी तक जा पहुंचे।
अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग घबरा गए। नीशू का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस से अपने माता-पिता और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
घटना के बाद नीशू आजाद ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की अपील की।
शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि नीशू आजाद, संजय आजाद की बेटी हैं। संजय आजाद के घायल होने से जुड़ा मामला सामने आने के बाद उनका परिवार चर्चा में रहा था। इसी प्रकरण में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया था।
फिलहाल पुलिस पथराव करने वालों की पहचान करने और घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।

Location : Ghaziabad
Published : 6 September 2026, 2:17 PM IST
Topics : CJP Activist Ghaziabad Ghaziabad Crime News Ghaziabad Stone Pelting Case Nishu Azad News Shalimar Garden Police Station