New Delhi : दिल्ली के जंतर-मंतर पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और दिल्ली संत महामंडल की ओर से 'सद्बुद्धि हवन' का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संत, रामभक्त और वीएचपी कार्यकर्ता जुटे। संगठन ने हाल ही में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर लगाए गए आरोपों और संसद परिसर में हुए विरोध प्रदर्शन का विरोध करते हुए संत समाज और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का अपमान बताया। देखिए ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट।
कानूनी नियमों के कारण जंतर-मंतर पर अग्नि प्रज्वलित नहीं की गई। आयोजकों ने बताया कि हवन की आहुतियां गुरुकुल के छात्र अपने गुरुकुल में विधि-विधान के साथ समर्पित करेंगे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक नारे लगाए और संत समाज के सम्मान की रक्षा की मांग उठाई।
यह विरोध उस प्रदर्शन के बाद आयोजित किया गया। जिसमें निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु के वेश में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर प्रदर्शन किया था। उस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित विपक्ष के कई सांसद भी शामिल हुए थे। वीएचपी नेता विनोद बंसल ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शन से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है।

Location : New Delhi
Published : 1 August 2026, 7:00 PM IST